अब मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं स्कूल प्रबंधन बच्चों का कोर्स पूरा कराने जुटा नजर आ रहा है। दरअसल, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
अब मध्यप्रदेश के स्कूली बच्चों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। वहीं स्कूल प्रबंधन बच्चों का कोर्स पूरा कराने जुटा नजर आ रहा है। दरअसल, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं सात फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं। पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा सात फरवरी से तीन मार्च तक होनी थी। इसमें संशोधन किया गया है। 12वीं की परीक्षा अब पांच मार्च को समाप्त होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से दो मार्च तक ही चलेंगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
तीन मार्च को होली और सार्वजनिक अवकाश है, जिस कारण इस दिन होने वाले 12वीं की भूगोल, क्राप प्रोडेक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया, विज्ञान एवं स्वास्थ्य के प्रश्न पत्र अब पांच मार्च को होंगे। शेष समय सारिणी यथावत है।
माशिमं ने संशोधित समय-सारिणी को स्कूल के बाहर नोटिस बोर्ड पर विद्यार्थियों के सूचना के लिए चस्पा करने के आदेश दिए हैं। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होगी परीक्षा दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होनी हैं। परीक्षार्थियों को सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। परीक्षा कक्ष में 8:30 बजे तक उनकी उपस्थिति अनिवार्य है। 8:45 बजे के बाद किसी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 8:50 बजे परीक्षार्थियों को उत्तर-पुस्तिका और 8:55 बजे तक प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।
नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूल में और स्वाध्यायी विद्यार्थियों को आवंटित परीक्षा केंद्र पर 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच होंगी। इनकी तिथियां और समय पता करने के लिए प्राचार्य या केंद्राध्यक्ष से संपर्क करना होगा। आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षाएं अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा सत्र 2025-26 की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। पहले घोषित कार्यक्रम में आंशिक बदलाव करते हुए अब परीक्षाएं 16 जून से 23 जून के बीच आयोजित की जाएंगी।
NEET-UG पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA की नाकामी पर सवाल उठाए और UPSC से सीखने की सलाह दी। सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि पीएम मोदी खुद जांच की निगरानी कर रहे हैं।
CBSE की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) मूल्यांकन प्रक्रिया में आई गड़बड़ियों पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जिम्मेदारी ली है। जानिए छात्रों की शिकायतों, IIT कानपुर-मद्रास की जांच और बैंकों के नए पेमेंट गेटवे पर क्या है पूरी अपडेट।
NTA ने UGC NET June 2026 के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। उम्मीदवार 28 मई रात 11:50 बजे तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। जानिए स्टेप्स और एग्जाम पैटर्न की पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ई-प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 अंतर्गत प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया में सहभागिता की जा रही है। अभी तक स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एनसीटीई पाठ्यक्रमों में कुल 2,78,742 पंजीयन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2,10,460 आवेदनों का सत्यापन पूर्ण किया जा चुका है।
नीट-यूजी पेपर केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी सोमवार को सख्त टिप्पणी करते हुए दो टूक शब्दों में कहा- यह दुख की बात है कि परीक्षा के पेपर लीक के पिछले मामलों से कोई सबक नहीं सीखा गया है।
NEET UG 2026 परीक्षा और री-नीट के नाम पर टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर एक्टिव हुए साइबर ठग। भोपाल साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी। जानें ठगी से बचने के उपाय और हेल्पलाइन नंबर।
NTA ने GAT-B और BET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी 24 मई रात 11:50 बजे तक 200 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पूरी प्रक्रिया यहाँ देखें।
NEET UG 2026 Refund Process: एनटीए आज 21 मई से नीट यूजी फीस रिफंड के लिए विंडो खोलने जा रहा है। साइबर कैफे से फॉर्म भरने वाले छात्र अपनी बैंक डिटेल तुरंत अपडेट करें। जानें 21 जून को होने वाले री-एग्जाम की पूरी डिटेल।
NEET-UG दोबारा परीक्षा से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाई-लेवल मीटिंग की। सोशल मीडिया कंपनियों और टेलीग्राम को गलत खबरें व अफवाह फैलाने वाले चैनलों को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।