×

मध्यप्रदेश... राखी के पहले लाड़ली बहनों को मिलेगा शगुन...खाते में आएंगे 1500 रुपए

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है।

By: Arvind Mishra

Aug 06, 20252:12 PM

view23

view0

मध्यप्रदेश... राखी के पहले लाड़ली बहनों को मिलेगा शगुन...खाते में आएंगे 1500 रुपए

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है।

  • कल सीएम डॉ. मोहन यादव राजगढ़ से जारी करेंगे 27वीं किस्त

  • भाईदूज से लाड़ली बहनों को हर महीने सरकार देगी 1500 रुपए

    भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री की लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है। रक्षाबंधन से पहले उनके बैंक खाते में 1,500 रुपए आएंगे। सरकार गुरुवार को लाड़ली बहना योजना के 1.27 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने जा रही है। दरअसल, लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को राखी से पहले एक गिफ्ट मिलने वाला है। लाड़ली बहना योजना की 27वीं किस्त 7 अगस्त यानी गुरुवार को उनके बैंक खाते में आएगी, लेकिन इस बार उन्हें 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। जिससे उनके खाते में कुल 1500 रुपए जमा होंगे। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रक्षा बंधन त्योहार के उपलक्ष्य में लाड़ली बहनों को यह शगुन की राशि दी जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव राजगढ़ जिला के नरसिंहगढ़ से राशि जारी करेंगे।

राखी से पहले मिलेगा उपहार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि लाड़ली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली योजना की किस्त की राशि 1250 रुपए के साथ 250 रुपए का रक्षा बंधन का विशेष शगुन भी दिया जाएगा। यह उपहार उन्हें रक्षा बंधन से पहले ही मिल जाएगा।

इस बार जल्दी आएगी किस्त

लाड़ली बहना योजना की किस्त आम तौर पर 10 तारीख के बार ही महिलाओं के बैंक खाते में आती है, लेकिन इस बार रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए यह किस्त 7 अगस्त को जारी की जा रही है। लाड़ली बहनें त्योहार को खुशी के साथ मना सकें, इसलिए यह किस्त पहले जारी की जा रही है। 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक अकाउंट में गुरुवार को यह राशि ट्रांसफर की जाएगी।

भाईदूज से हर माह डेढ़ हजार मिलेंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके है कि लाड़ली बहनों को जल्द ही हर महीने मिलने वाली किस्त में बढ़ोतरी की जाएगी। इस साल दीपावली की भाईदूज से यह 1500 रुपए कर दी जाएगी। सरकार लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में लाड़ली बहनों को दी जाने वाली राशि बढ़ाई जाएगी और 2028 तक लाभार्थियों के खातों में 3,000 रुपए तक की राशि आने लगेगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

धान की बोरियों में छिपा रखा था 9 लाख का गांजा: सतना में हाई-प्रोफाइल तस्करी का भंडाफोड़, राज्यमंत्री के रिश्तेदारों पर आरोप से मचा राजनीतिक तूफ़ान

धान की बोरियों में छिपा रखा था 9 लाख का गांजा: सतना में हाई-प्रोफाइल तस्करी का भंडाफोड़, राज्यमंत्री के रिश्तेदारों पर आरोप से मचा राजनीतिक तूफ़ान

सतना में धान की बोरियों से 46 किलो गांजा बरामद, कीमत 9 लाख से अधिक। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में राजनीतिक संरक्षण के संकेत।

Loading...

Dec 09, 20258:43 PM

सतना–मैहर में फाइलेरिया उन्मूलन का बड़ा अभियान: 290 स्कूलों के 4105 बच्चों की होगी जांच, 18 सर्वे टीमों के साथ ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे-3 का फाइनल राउंड शुरू

सतना–मैहर में फाइलेरिया उन्मूलन का बड़ा अभियान: 290 स्कूलों के 4105 बच्चों की होगी जांच, 18 सर्वे टीमों के साथ ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे-3 का फाइनल राउंड शुरू

सतना–मैहर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का फाइनल राउंड शुरू। 290 स्कूलों के 4105 बच्चों का टेस्ट, 18 सर्वे टीम तैनात। फेल होने पर फिर पूरे जिले में अभियान दोहराना होगा।

Loading...

Dec 09, 20258:40 PM

धान खरीदी में सतना की बड़ी तस्वीर: स्थानीय मजदूर नाराज़, बिहार से बुलाए गए श्रमिक- 1 रुपये प्रतिक्विंटल की मजदूरी और कानून के सवालों ने खड़ा किया विवाद

धान खरीदी में सतना की बड़ी तस्वीर: स्थानीय मजदूर नाराज़, बिहार से बुलाए गए श्रमिक- 1 रुपये प्रतिक्विंटल की मजदूरी और कानून के सवालों ने खड़ा किया विवाद

सतना में धान खरीदी केंद्र पर बिहार से मजदूर बुलाए जाने से विवाद। मजदूरों को 1 रुपये प्रतिक्विंटल तक कम मजदूरी, स्थानीय कामगार नाराज़, श्रम कानूनों के पालन पर सवाल।

Loading...

Dec 09, 20258:35 PM

सतना में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त: अधिकारियों को चेतावनी-शिकायतें ज्यादा तो कटेगा सात दिनों का वेतन, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को 26 जनवरी को मिलेगा सम्मान

सतना में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त: अधिकारियों को चेतावनी-शिकायतें ज्यादा तो कटेगा सात दिनों का वेतन, बेहतर प्रदर्शन करने वालों को 26 जनवरी को मिलेगा सम्मान

सतना में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त। अधिक शिकायतें होने पर सात दिन का वेतन कटेगा। आरआरसी के 5097 प्रकरण लंबित, 26 जनवरी को उत्कृष्ट विभाग होंगे सम्मानित।

Loading...

Dec 09, 20258:01 PM

आर्मी डिप्लोमा पर अटका चयनित शिक्षक का सत्यापन: सतना में प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज जांच में उजागर हुई बड़ी त्रुटि, आगामी बोर्ड परीक्षा में भी बढ़ेगी कठिनाई

आर्मी डिप्लोमा पर अटका चयनित शिक्षक का सत्यापन: सतना में प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज जांच में उजागर हुई बड़ी त्रुटि, आगामी बोर्ड परीक्षा में भी बढ़ेगी कठिनाई

सतना में प्राथमिक शिक्षकों के दस्तावेज सत्यापन के दौरान आर्मी डिप्लोमा पर एक शिक्षक का सत्यापन होल्ड। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा में कठिन सवालों का प्रतिशत बढ़ाया।

Loading...

Dec 09, 20257:49 PM