×

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।

By: Arvind Mishra

Mar 26, 202610:39 AM

view3

view0

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई।

  • प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की फौज तैयार
  • कुल मिलाकर 1800 से ज्यादा की लिस्ट हुई फाइनल

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए कार्योत्तर अनुमोदन बाद में ले लिया जाएगा। राज्य सरकार ने एल्डरमैन के 1800 नामों की फाइनल सूची पर मुहर लगा दी है। इनमें ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी गई है, जो नगरीय निकायों में प्रशासनिक और नगर पालिका व नगर पालिका अधिनियम के जानकार हैं। पार्टी संगठन ने विधायकों से नाम मांगे थे।

नियुक्ति का फॉर्मूला तय

भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े नगर निगमों में आठ से दस एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। जबकि नगर पालिकाओं में छह-छह और नगर परिषदों में चार-चार एल्डरमैन नियुक्त किए जाएंगे। इस तरह 16 नगर निगमों, 99 नगर पालिकाओं और 298 नगर परिषदों में 1800 से अधिक एल्डरमैनों की नियुक्ति का फॉर्मूला तय किया गया है।

इंतजार की घड़ियां खत्म

मोहन सरकार बनने के बाद से ही भाजपा नेताओं को नियुक्ति का इंतजार था। इसमें अन्य दलों से आए नेताओं को समायोजित किया जाएगा। वर्ष 2027 में नगरीय निकाय चुनाव होना है ऐसे में एल्डरमैनों को सवा डेढ़ साल का समय मिलेगा।

मतदान का नहीं अधिकार

नगरीय निकायों में प्रशासनिक और नगर पालिका व नगर पालिका अधिनियम के जानकारों को एल्डरमैन के रूप में नियुक्त करने का प्रावधान है। एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में भाग ले सकते हैं, लेकिन उनके पास परिषद में मत का अधिकार नहीं होता है। आमतौर पर क्षेत्र के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन नियुक्त करने के लिए संगठन की ओर से नाम प्रस्तावित किए जाते हैं।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्यप्रदेश: 413 नगरीय निकायों में एल्डरमैनों की पहले होगी तैनाती

मध्य प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में पहले एल्डरमैनों के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई। आज यानी गुरुवार को देर शाम या कल नियुक्ति आदेश जारी करने की तैयारी है। तय किया गया है कि पहले नियुक्त आदेश जारी होंगे और इसके बाद पुलिस सत्यापन किया जाएगा।

Loading...

Mar 26, 202610:39 AM

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर हेड पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकला फर्जी मेल

जबलपुर के सिविल लाइन स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को कोयंबटूर से एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें दोपहर 12:10 बजे ब्लास्ट की चेतावनी दी गई थी। बम स्क्वॉड और पुलिस की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Loading...

Mar 25, 20266:37 PM

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर राजश्री अपार्टमेंट आग: केमिकल गोदाम में भीषण आग, SDRF ने 20 परिवारों को बचाया

ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।

Loading...

Mar 25, 20265:58 PM

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

MP Excise Policy 2026: मध्य प्रदेश शराब दुकान आवंटन आठवां चरण - ई-टेंडर और नीलामी की पूरी जानकारी

मध्य प्रदेश में शेष कम्पोजिट शराब दुकानों के लिए आठवें चरण के ई-टेंडर की प्रक्रिया शुरू। जानें टेंडर की तारीखें, ऑक्शन का समय और नई आबकारी नीति के नियम।

Loading...

Mar 25, 20264:29 PM

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

प्रशासनिक गरिमा का नया स्वरूप: राज्यपाल ने किया लोकभवन के द्वार दो का लोकार्पण

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने लोकभवन के नव-निर्मित प्रवेश द्वार क्रमांक-2 का उद्घाटन किया। सुरक्षा और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर ₹98.65 लाख की लागत से किया गया है जीर्णोद्धार।

Loading...

Mar 25, 20264:02 PM