मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा भोपाल से दिल्ली तक सक्रिय हो गई है। वहीं सेंधमारी से बचने के लिए कांग्रेस अपने नेताओं को एक करने की कवायद में जुटी नजर आ रही है। दो सीट लगभग पक्की होने के बाद भाजपा नेता अब तीसरी सीट हासिल करने में जुट गए हैं।

तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने रणनीतिक मंथन तेज
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल
एक सवर्ण, एक मछुआ समुदाय से प्रत्याशी पर सहमति
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा भोपाल से दिल्ली तक सक्रिय हो गई है। वहीं सेंधमारी से बचने के लिए कांग्रेस अपने नेताओं को एक करने की कवायद में जुटी नजर आ रही है। दो सीट लगभग पक्की होने के बाद भाजपा नेता अब तीसरी सीट हासिल करने में जुट गए हैं। इसी बीच दावा किया जा रहा है कि तीसरी सीट पर पार्टी ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन यदि समर्थन के प्रति पार्टी आश्वस्त हो गई तो उस स्थिति में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर दांव लगा सकती है। गौरतलब है कि विजयवर्गीय पहले भी भाजपा की राष्ट्रीय टीम का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। भाजपा ने इससे पहले राज्यसभा की दो सीटों पर 15 नेताओं के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है।
मध्यप्रदेश में तीन सीटें हो रहीं खाली
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। भाजपा से केंद्रीय मंत्री जार्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का जून में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं कांग्रेस से दिग्विजय सिंह भी रिटायर हो रहे हैं। तीसरी सीट छीनने के लिए भाजपा प्रयासरत है।
चुनाव को लेकर दिल्ली में बनी रणनीति
चुनावी कवायद के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से कल नई दिल्ली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात की। इस दौरान मध्य प्रदेश में राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई, खासकर तीसरी सीट पर चुनाव लड़ा जाए या नहीं लड़ा जाए इसे लेकर भी बात हुई।
चुनावी गणित नंबर गेम पर आधारित
मध्य प्रदेश में 18 जून को होने जा रहे राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव का गणित पूरी तरह से विधायकों की संख्या बल (नंबर गेम) पर आधारित है। अभी तीन सीटों में से दो सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 58 विधायकों के वोटों की जरूरत है। अभी प्रदेश में 229 विधायक हैं।
कांग्रेस का संकट बरकरार
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे दल बदल के आरोपों से घिरी हैं। मुकेश मल्होत्रा को मत देने का अधिकार नहीं है। ऐसे में कांग्रेस के पास 64 में से दो वोट कम हो सकते हैं। शेष कुछ विधायकों की निष्ठा भी संदेहास्पद है। भाजपा इसी का फायदा उठा कर तीसरी सीट छीनना चाहती है, लेकिन वह कांग्रेस प्रत्याशी का नाम देखकर आगे बढ़ने की तैयारी में है।
भाजपा के संपर्क में चार विधायक
भाजपा के पास दो सीट के बाद 48 विधायक बचते हैं। सीट जीतने के लिए उसे आठ विधायकों की जरूरत है। चार तो भाजपा के संपर्क में हैं और कुछ आदिवासी विधायक भी उसके संपर्क में हैं।
यह भी पढ़िए...
राज्यसभा के रण में ‘सेंध’ का डर
राज्यसभा: आयोग ने 26 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का किया एलान... मध्यप्रदेश में बढ़ी सियासी सरगर्मी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।