मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए।

युवाओं ने मिलकर लिया प्रदेश का भविष्य गढ़ने का संकल्प
एक राज्य, एक पीढ़ी और एक संकल्प की थीम पर कार्यक्रम
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और विकास में भागीदारी को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। एक राज्य, एक पीढ़ी, एक संकल्प की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पांच हजार युवा शामिल हुए। आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए और युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान युवाओं के बीच बैठे और उनके साथ फोटो खिंचवाया। वहीं बाइक राइडरों के साथ भी फोटो खिंचवाया और बाइक की राइडिंग भी की। इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए निकली साइकिल रैली को सीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएम ने नागौरी की शिकंजी का स्वाद भी लिया।
भविष्य की आधारशिला
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र कॉन्क्लेव को संबोधित कर युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कॉन्क्लेव-2026 प्रदेश के युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और सामूहिक संकल्प को नई दिशा प्रदान करते हुए मप्र के समावेशी, सतत एवं विकसित भविष्य की आधारशिला रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
चुनौतियों के समाधान पर विमर्श
कॉन्क्लेव में शिक्षा, कौशल विकास, खेल, एमएसएमइ, स्टार्टअप, कृषि एवं उद्यानिकी, स्वास्थ्य, पर्यावरण, संस्कृति एवं पर्यटन तथा जनभागीदारी सहित दस प्रमुख क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं ने भाग लिया। विभिन्न विषयगत सत्रों एवं संवादों के माध्यम से प्रतिभागी अपने क्षेत्रों की संभावनाओं, चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। कॉन्क्लेव की प्रमुख विशेषता पांच समानांतर विषयगत कार्यशालाएं हुई।
प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण
माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव 2026 युवाओं की रचनात्मक शक्ति, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, उद्यमिता व सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने की दिशा में मप्र शासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। आयोजन युवाओं को केवल संवाद का मंच ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदार बनने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर को उज्जैन से अयोध्या तक 950 किमी की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' शुरू करेंगे। जानिए इस 70 दिवसीय पैदल यात्रा का रूट, धार्मिक अनुष्ठान और मुख्य उद्देश्य।
भोपाल के नीलम पार्क में कोरोना काल के आयुष डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का 11वें दिन भी प्रदर्शन जारी। अर्धनग्न होकर और PPE किट पहनकर स्वास्थ्यकर्मियों ने संविदा बहाली की मांग की।
मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का पोर्टल दोबारा खोलने को लेकर मंत्री निर्मला भूरिया और नरेंद्र शिवाजी पटेल के बयानों में विरोधाभास सामने आया है। जानें पूरी खबर और कांग्रेस की प्रतिक्रिया।
भोपाल के ऐशबाग इलाके में डबल मर्डर सनसनीखेज मामला। पूर्व एएसआई योगेश मरावी ने पत्नी विनीता और साली मेघा उइके की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या की थी। कोर्ट ने आरोपी को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है।
मध्य प्रदेश में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सीएम हाउस घेराव के लिए विशाल रैली निकाली। रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने रोका, आंदोलनकारियों की चेतावनी- आदेश मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन।
सतना के मझगवां में पुश्तैनी जमीन पर प्लांटेशन के विरोध में जयस ने प्रदर्शन किया। वन विभाग पर मनमानी के आरोप लगाते हुए संगठन ने वनाधिकार पट्टे, ग्रामसभा के अधिकार और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग उठाई।
9,850 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाला सागर-सतना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड और विंध्य को नई सड़क कनेक्टिविटी दे सकता है। सर्वे और डीपीआर जारी हैं, जबकि नागौद, उचेहरा और पतेरी क्षेत्र में संभावित संपर्क बिंदुओं पर नजरें टिकी हैं।
सांसद गणेश सिंह ने निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में 150 एमबीबीएस विद्यार्थियों ने श्वेत कोट पहनकर चिकित्सा सेवा की शपथ ली।
सतना नगर निगम की एमआईसी और स्मार्ट सिटी बोर्ड बैठक में पेयजल, सड़क, जल निकासी, खेल सुविधाओं और सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव मंजूर हुए। 1080 श्रमिकों की सेवा बढ़ी, 179 हितग्राहियों को आवास योजना में पात्रता मिली।
आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई ऐतिहासिक और दूरगामी प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इस बैठक में औद्योगिक विकास, शिक्षा, सिंचाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। राज्य सरकार ने जबलपुर से इंदौर तक बनने वाले महत्वपूर्ण इकोनॉमिक कॉरिडोर के एकीकृत विकास के लिए एक विशेष कंपनी के गठन को मंजूरी दी है।