मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

मप्र के हर जिले से 2-2 शिक्षकों का होगा चयन
110 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
राज्यपाल के हाथों प्रदेश स्तर पर दिए जाएंगे सम्मान
10 अगस्त तक विमर्श पोर्टल पर आनलाइन आवेदन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में अब सिर्फ नवाचार या शोध ही आदर्श शिक्षक की पहचान नहीं होंगे, बल्कि शिक्षकों को अपने मूल कर्तव्यों पर भी 100 फीसदी खरा साबित होना होगा। राज्य सरकार प्रदेश के ऐसे ही 110 शिक्षकों का चयन करने जा रही है, जिन्हें राज्य स्तर पर राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 55 जिलों के शिक्षकों को यह सम्मान देने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर जिले से दो-दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले साल तक पूरे प्रदेश से केवल 14 शिक्षकों को ही इस पुरस्कार के लिए चुना जाता था, जिससे कई पात्र शिक्षक वंचित रह जाते थे। अब नए नियम लागू होने से हर साल 96 अतिरिक्त शिक्षकों को यह सम्मान मिल सकेगा। इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार के लिए प्रदेश के छह शिक्षकों का चयन किया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। पात्र शिक्षक विमर्श पोर्टल पर जाकर अपना आनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि आवेदन की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त तय की गई है।
10वीं-12वीं में 80 फीसदी परिणाम
कक्षा 1 से 8वीं तक के ऐसे शिक्षक जिनके पढ़ाए विषय में छात्रों का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम आया हो और उनमें से कम से कम 80 फीसदी विद्यार्थी ए-ग्रेड में पास हुए हों। चयन का आधार पिछले 5 वर्षों का परिणाम होगा। हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी शिक्षक द्वारा पढ़ाए विषय में छात्रों का परिणाम कम से कम 80 प्रतिशत होना अनिवार्य है। साथ ही सभी श्रेणी के शिक्षकों के लिए पिछले 5 सालों में कम से कम 90 फीसदी ई-अटेंडेंस होना जरूरी कर दिया गया है।
नई शर्तों पर भड़का शिक्षक संगठन
राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई कठिन शर्तों पर शिक्षक संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। उनका कहना है कि ये शर्तें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के मानकों से भी अधिक कठोर हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों में नवाचार, शोध और ड्रॉपआउट बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने जैसी उपलब्धियों को प्राथमिकता दी जाती है, जबकि यहां केवल अंकों और उपस्थिति को मुख्य आधार बनाया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, आत्महत्या की रोकथाम, और अप्राकृतिक मौतों की सूचना तुरंत पुलिस व मंत्रालय को देने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सूबेदार और सहायक उप निरीक्षक के 655 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। 24 सितंबर से आवेदन शुरू, जानिए योग्यता, वेतन और अंतिम तिथि।
मध्य प्रदेश के निजी नर्सिंग कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए डीएमई ने 47 संस्थानों की 2488 सीटों का शुरुआती सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया है। जानिए श्रेणीवार आरक्षण और जिलेवार सीटों का पूरा विवरण।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (आईआईआरएस), देहरादून की ओर से जल संसाधन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के उपयोग पर आधारित एक विशेष ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम एआई-एमएल फॉर हाइड्रो-इन्फॉर्मेटिक्स का आयोजन किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी। 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन। जानें पात्रता, वेतन और परीक्षा पैटर्न।
पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने मदरसों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में सब कुछ संदेह के घेरे में है। दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में हुए हर आतंकी हमले में किसी न किसी मदरसा शिक्षक की संलिप्तता सामने आई है। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले आतंकवादी मदरसों में शरण लिया करते थे।
NTA ने UGC NET June 2026 री-एग्जाम (इंग्लिश, कॉमर्स, सोशियोलॉजी) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया यहाँ जानें।
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल जीडी के 7,500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। 22 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा तिथियों की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
यूपीएससी ने ईएसई 2026 के इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। पर्सनैलिटी टेस्ट 21 सितंबर से शुरू होंगे। जानिए पूरी डिटेल्स और शिफ्ट का समय।
मध्य प्रदेश में साक्षरता के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1.89 करोड़ से अधिक लोग निरक्षर थे। विभिन्न साक्षरता अभियानों के बल पर अब तक 1.38 करोड़ (1,38,90,550) लोग निरक्षरता के अभिशाप से बाहर आ चुके हैं।