देशभर में लेडी अघोरी माता के नाम से प्रसिद्ध तेलंगाना की सबसे कम उम्र की अघोरी साधिका महाकाली नंदगिरी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। 18 वर्ष पहले उन्होंने असम स्थित कामाख्या धाम में तंत्र साधना सीखी थी और तब से लगातार अघोर साधना कर रही हैं।

साधिका महाकाली नंदगिरी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है।
उज्जैन। स्टार समाचार वेब
देशभर में लेडी अघोरी माता के नाम से प्रसिद्ध तेलंगाना की सबसे कम उम्र की अघोरी साधिका महाकाली नंदगिरी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया है। 18 वर्ष पहले उन्होंने असम स्थित कामाख्या धाम में तंत्र साधना सीखी थी और तब से लगातार अघोर साधना कर रही हैं। वे सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार और गौ संरक्षण के लिए भी सक्रिय हैं। महाकाली नंदगिरी मूल रूप से तेलंगाना के मंचेरियल जिले के कुशनपल्ली क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने कम उम्र में ही घर छोड़कर साधना का मार्ग अपना लिया था। इसके बाद उन्होंने कामाख्या धाम में अघोर साधना सीखी और धीरे-धीरे अघोरी महाकाली नंदगिरी के रूप में पहचान बनाई। तेलंगाना में एक मंदिर में आत्मदाह की घोषणा को लेकर भी वे कुछ समय तक चर्चा में रही थीं।
अघोरी का मतलब निडर
महामंडलेश्वर बनने के बाद महाकाली नंदगिरी ने कहा कि लोग अक्सर अघोरी शब्द का गलत अर्थ निकालते हैं। उनके अनुसार अघोरी का मतलब भयानक नहीं बल्कि निडर होता है। अघोर परंपरा में साधक भय से मुक्त होकर आध्यात्मिक जागृति पर ध्यान देता है। इस परंपरा में साधना के दौरान वैराग्य, जीवन-मृत्यु के सत्य और आत्मिक साधना पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
धार्मिक प्रचार करती रहूंगी
महाकाली नंदगिरी ने बताया कि उन्हें अलग-अलग पहचान से जाना जाता है, लेकिन वे स्वयं को सनातन परंपरा की साधिका मानती हैं। अतीत में उनके कुछ विवादित बयानों के कारण भी वे चर्चा में रही थीं। उनका कहना है कि वे सनातन संस्कृति के संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के प्रचार के लिए कार्य करती रहेंगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सावन के दूसरे सोमवार को इस यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की और स्वयं दादा गुरु के साथ कांवड़ उठाकर यात्रा में सहभागिता की।
भगवान शिव के प्रिय श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर देशभर के शिवालयों में आस्था और भक्ति का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम और तेज बारिश के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। इस बार सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत का विशेष संयोग बनने से शिव आराधना का महत्व और बढ़ गया।
10 अगस्त 2026 के लिए मूलांक 1 से 9 तक का संपूर्ण अंक ज्योतिष भविष्यफल। जानिए आज आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ पर अंकों का प्रभाव।
: 10 अगस्त 2026 का राशिफल, मेष से मीन राशि का दैनिक भविष्यफल, ज्योतिषीय भविष्यवाणी, व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी पूरी जानकारी
जानिए 10 अगस्त 2026 सोमवार का संपूर्ण पंचांग। जानें आज का राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, सूर्योदय और चंद्रमा की स्थिति
हरियाली तीज व्रत और पूजा की संपूर्ण विधि विस्तार से जानिए। सुहागिनों के लिए अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याओं के वर प्राप्ति के इस पर्व के नियम, कथा और महत्व के बारे में पंडित जी से समझें।
हरियाली तीज 2026 कब है? जानिए सावन शुक्ल तृतीया तिथि, सिद्धि-शिव योग का संयोग, पूजा का महत्व और सुहागिनों के लिए इस व्रत से जुड़ी खास बातें।
जानिए 9 अगस्त 2026 का मूलांक फल अंक ज्योतिष के आधार पर। मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और प्रेम का हाल।
9 अगस्त 2026 का संपूर्ण पंचांग विस्तार से जानें। आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल की सटीक जानकारी यहाँ प्राप्त करें।
जानिए 9 अगस्त 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें करियर और व्यापार का हाल।