मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल की ऐसी दास्तां सामने आई है जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। दरअसल, सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में जिस मिर्ची व्यापारी की मौत को डकैती बताया जा रहा था।


धार। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के धार जिले में एक बार फिर रिश्तों के कत्ल की ऐसी दास्तां सामने आई है जिसने इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की यादें ताजा कर दी हैं। दरअसल, सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में जिस मिर्ची व्यापारी की मौत को डकैती बताया जा रहा था, उसकी पटकथा असल में उसकी अपनी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर लिखी थी। अंतत: पुलिस ने सनसनीखेज सुपारी किलिंग का पर्दाफाश कर दिया। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोंदीखेड़ा चरण में अज्ञात बदमाशों ने मिर्ची व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित (30 वर्ष) के घर में घुसकर लूटपाट की और उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप-महानिरीक्षक और धार एसपी मयंक अवस्थी, एएसपी पारुल बेलापुरकर सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां बताया गया कि बदमाश लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए।
प्रियंका के ही बयानों ने खोली पोल
पुलिस को शुरुआती जांच में ही डकैती की कहानी पर शक होने लगा था। जांच के दौरान तकनीकी बिंदुओं और क्राइम ब्रांच की सक्रियता से कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जब पुलिस ने प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। यह मामला बिल्कुल इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज पर सुपारी देकर अंजाम दिया गया था। प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर देवकृष्ण को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी ताकि वे दोनों साथ रह सकें। प्रियंका मात्र 5-6 दिन पहले ही अपने मायके (पन्नाखेड़, महाराष्ट्र) से लौटी थी।
घर पहुंचा शव तो उमड़ पड़ा गांव
मृतक देवकृष्ण अपनी मां और बहन के साथ रहते थे और हल्दी-मसाले का व्यापार करते थे। मंगलवार दोपहर जब पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं। नम आंखों से मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और सुपारी लेने वाले बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीमें जुटी हुई हैं।
विधायक और अधिकारियों का दौरा
घटना के बाद सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और राजोद थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने भी मौका मुआयना किया। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने एसपी से चर्चा कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। डॉ. सचिन द्विवेदी के अनुसार, देवकृष्ण की मौत सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण हुई है।
इनका कहना है

ग्राम गोंदीखेड़ा में व्यापारी की मौत के मामले में पुलिस की पांच टीमें सर्चिंग कर रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
मयंक अवस्थी, एसपी, धार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।