मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इससे मत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि फिसड्डी विभागों के मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इस बदलाव में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन भी अहम रहेगा।

सीएम आवास पर मंत्रियों की वन-टू-वन बैठक
परफॉर्मेंस- संगठन समन्वय की होगी समीक्षा
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की मोहन कैबिनेट में बदलाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इससे मत्रियों में हड़कंप मचा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि फिसड्डी विभागों के मंत्रियों को हटाकर नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इस बदलाव में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन भी अहम रहेगा। कैबिनेट में बदलाव के लिए केंद्र से हरी झंडी मिल गई गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में सरकार के ढाई साल पूरे होने के बीच अब मंत्रियों की कार्यशैली और प्रदर्शन का आकलन शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में 17 और 18 मई को मंत्रियों के साथ अलग-अलग वन-टू-वन चर्चा होगी, जिसमें उनके विभागीय कामकाज, संगठन से समन्वय और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की जाएगी।
बैठक में ये भी होंगे शामिल
समीक्षा प्रक्रिया में भाजपा के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभरी डॉ. महेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी रहेगी। सभी नेता आज देर शाम तक भोपाल पहुंच जाएंगे। बैठक मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित होगी।
एक दर्जन बिंदुओं पर रिपोर्ट तलब
मंत्रियों से करीब एक दर्जन बिंदुओं पर रिपोर्ट और फीडबैक लिया जाएगा। इसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति, जमीनी स्तर पर उनकी निगरानी, संगठन के साथ तालमेल, गृह एवं प्रभार जिलों में कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनाव में कमजोर रही सीटों पर किए गए प्रयासों की समीक्षा शामिल है।
नए चेहरों को मिलेगा मौका
पार्टी और सरकार की इस संयुक्त कवायद को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वर्तमान में कैबिनेट में चार पद रिक्त हैं और माना जा रहा है कि प्रदर्शन के आधार पर कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है।
सीएम स्वयं लेंगे काम का फीडबैक
दिल्ली दरबार से मिले संकेतों के अनुसार, मंत्रियों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा के बाद नए चेहरों को मौका और कुछ मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी होगी। सीएम स्वयं मंत्रियों के काम-काज का फीडबैक लेने जा रह हैं। इससे कुछ मंत्रियों और विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।
क्षेत्रीय और जातीय समीकरण पर फोकस
मोहन कैबिनेट विस्तार में सबसे पहले उन मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा जो विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। इसके खराब प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी की जाएगी। विवादित और फिसड्डी मंत्रियों की जगए नए और युवा चेहरों को तवज्जो दी जाएगी। इस बदलाव में खास बात यह रहेगी कि क्षेत्रीय और जातीय समीकरण पर भी पूरा फोकस रहेगा। 2028 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संतुलन बनाया जाएगा।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: जल्द होगा मोहन कैबिनेट का विस्तार! विवादित और फिसड्डी मंत्रियों की होगी छुट्टी
CM मोहन यादव लेंगे मंत्रियों के काम का हिसाब, 45 सूत्रीय एजेंडा तैयार


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।