मध्यप्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास बीती देर शाम एक बड़े सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई।

पुष्पराजगढ़ में पुलिया से नीचे गिरी श्रद्धालुओ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
मृतकों के परिजनों को 8-8 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

अनूपपुर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की।
अनूपपुर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के अनूपपुर और उमरिया जिले की सीमा पर पुष्पराजगढ़ तहसील क्षेत्र के करनपठार थाना क्षेत्र अंतर्गत सरई चौकी के तिवनी गांव के पास बीती देर शाम एक बड़े सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। एसपी विक्रांत मुराब ने बताया कि जिले के गिंजरी, पड़मनिया गांव के ग्रामीण परिवारों के साथ बिजौरा ग्राम पंचायत के तिवनी जंगल में पूजा करने आए थे। शाम को लौटते समय पुलिया पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद ट्रॉली में सवार ग्रामीण दस फीट नीचे जा गिरे। ट्रॉली में 40 से अधिक लोग सवार थे।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी
सूचना मिलते ही उमरिया जिले के पाली थाना पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पाली अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को शहडोल मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में 22 पुरुष, 14 महिलाएं और 5 बच्चे घायल बताए गए हैं। अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में परिजन पहुंच गए।
इलाज के दौरान चार लोगों की मौत
छह मृतकों में दो की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में घनश्याम सिंह 45 वर्ष,भूपत सिंह 50 वर्ष निवासी पढमनिया, सहबल बैगा पिता गल्ली राम 55 वर्ष एवं बीर सिंह 60 वर्ष निवासी गिजरी की पहचान हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
कलेक्टर ने की आर्थिक सहायता घोषणा
कलेक्टर हर्षल पंचोली भी हादसे के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल मरीजों से मुलाकात की, उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य का हाल जाना और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस हादसे में काल-कवलित नागरिकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 4-4 लाख एवं संबल योजना के अंतर्गत 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़िए
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे
ग्वालियर: स्कॉर्पियो-ऑटो में भिड़ंत... हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत

सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में सभी मंत्रियों से कहा कि वे विधानसभा सत्र के लिए पूरी तैयारी रखें। हर सवाल का तथ्यात्मक जवाब दें, ताकि जनता तक यह संदेश जाए कि सरकार उनके हित में लगातार काम कर रही है।
मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी जी की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर कहा-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर उन्हें सादर नमन करता हूं।
दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म होने के साथ ही चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। उम्मीदवारों द्वारा दाखिल हलफनामों से साफ हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी करोड़पति हैं, लेकिन दोनों पर लाखों का कर्ज भी है।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में सरकारी सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को निजी सेंटर भेजे जाने के आरोप लगे हैं। मामले ने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।
रीवा में पुरी धाम की परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ को दिव्य औषधि अर्पित की गई। उपचार पूर्ण होने के बाद 16 जुलाई को भगवान रथ यात्रा के माध्यम से नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
सतना के पोड़ी पतौरा-धवारी मार्ग की जर्जर हालत से पचास से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में गड्ढों और कीचड़ के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सड़क निर्माण की मांग वर्षों से अधूरी है।
कोठी क्षेत्र के रामपुरा गांव में लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को खाट पर अस्पताल ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को जिम्मेदार बताया, जबकि प्रशासन ने खबर को भ्रामक बताते हुए अपना पक्ष रखा।
सतना में पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक के चेक तकनीकी कारणों से क्लियर नहीं हो रहे हैं। भुगतान अटकने से खाताधारकों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि विभाग से स्पष्ट जवाब अब तक नहीं मिला।
सतना में नर्मदा जल पहुंचाने की परियोजना को लेकर अक्टूबर-नवंबर 2026 की नई समयसीमा सामने आई है। वर्षों से मिलती तारीखों के बीच टनल निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन लोगों का भरोसा अभी भी अधूरा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह