भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।

आयोग ने कहा-छूटे-नए वोटरों को लिस्ट में जोड़ा जाएगा
बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे,फॉर्म 6 भरवाएंगे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा। आयोग ने राज्य के चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन इलाकों में छूटे हुए और नए वोटरों को तुरंत शामिल करने के लिए एक स्पेशल ड्राइव शुरू करें, जहां वोटर लिस्ट में सुधार का काम पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग की इस स्पेशल ड्राइव का मकसद उन योग्य वोटरों को फिर से शामिल करना है जिन्हें गहन सुधार के दौरान छोड़ दिया गया था या हटा दिया गया था। इसके साथ ही पहली बार वोट देने वाले और युवा वोटरों का रजिस्ट्रेशन करना भी है। आयोग ने इस विशेष अभियान को लेकर गुरुवार को एक आधिकारिक सूचना जारी की। आयोग की तरफ से ये निर्देश राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ हुई एक वर्चुअल मीटिंग के बाद दिए गए।
चुनाव आयोग ने बीएलओ को दिए निर्देश
चुनाव आयोग ने बूथ लेवल आफिसर्स को निर्देश दिया कि वे मौजूदा वोटर लिस्ट का एसआईआर से पहले की लिस्ट से मिलान करें ताकि उन वोटरों की पहचान की जा सके जिनके नाम पहले लिस्ट में थे लेकिन फाइनल लिस्ट से हटा दिए गए थे। बीएलओ पहचाने गए सभी छूटे हुए लोगों के लिए घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। हर अधिकारी को हर हफ्ते 20 से 25 वोटरों को कवर करने का टारगेट दिया गया है, ताकि एक महीने के अंदर वेरिफिकेशन ड्राइव पूरी की जा सके।
फॉर्म 6 एप्लीकेशन लेंगे
बीएलओ नए योग्य युवा वोटरों और असल में छूटे हुए वोटरों से मौके पर ही फॉर्म 6 एप्लीकेशन लेंगे। इसके बाद पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लिस्ट सीधे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ शेयर की जाएगी। स्पेशल ड्राइव आयोजित करने का फैसला एसआईआर के फैसलों को लेकर चुनाव आयोग के अंदर मतभेदों की खबरों के बीच भी आया है। हालांकि, ईसी ने कहा कि उसने एसआईआर के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए थे।

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जानिए पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन से नाम आगे हैं।
जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस ने चिनाब और अंजी ब्रिज पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जानिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि और USBRL प्रोजेक्ट से जुड़ी खास बातें।
भारत चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया में करोड़ों लोगों के वोटर लिस्ट से नाम कटने के आरोप लगे। इन आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 20 राज्यों में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे हैं, उनसे संपर्क किया जाएगा।
दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के विमान (एफजेड-1073) में आसमान के बीचोबीच रोंगटे खड़े कर देने वाली खौफनाक वारदात के बाद पूरे देश का सिर फक्र से ऊंचा करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की।
तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराकर एक बड़ा हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मछार के अदम्य साहस की दुनियाभर में सराहना हो रही है। बुधवार को घटी इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके पराक्रम और सूझबूझ के चर्चे हैं।
देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है। इस ऐतिहासिक मौके पर राजधानी नई दिल्ली स्थित राजघाट पर राजकीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां देश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने पहुंचकर बापू को पुष्प अर्पित किए।
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह