अभी तक सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास करा रहे राजधानी के मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दो दिनों से न सिर्फ तापमान में वृद्धि देखने को मिली है बल्कि गर्मी का एहसास भी एकाएक बढ़ गया है। घर- दफ्तर में पंखे चल गए हैं और कार में एसी चलाना पड़ रहा है।

दो दिनों से न सिर्फ तापमान में वृद्धि देखने को मिली है बल्कि गर्मी का एहसास भी एकाएक बढ़ गया है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
अभी तक सुबह-शाम हल्की ठंडक का एहसास करा रहे राजधानी के मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दो दिनों से न सिर्फ तापमान में वृद्धि देखने को मिली है बल्कि गर्मी का एहसास भी एकाएक बढ़ गया है। घर- दफ्तर में पंखे चल गए हैं और कार में एसी चलाना पड़ रहा है।आलम यह है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरूआत के साथ ही गर्मी ने तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना रहेगा और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से तापमान में तेज वृद्धि दर्ज की गई है।
पांच वर्षों में सबसे अधिक तापमान
दिल्ली में साफ आसमान और तेज धूप के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री अधिक 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 से 2025 के बीच 10 मार्च से पहले कभी भी तापमान 34 डिग्री के पार नहीं गया था। केवल 2021 में आठ मार्च को तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 10 मार्च से पहले पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।
मध्य प्रदेश में भी बढ़ा तापमान
मध्य प्रदेश में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में धार, खंडवा, खरगोन और रतलाम में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर और उज्जैन में भी तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
उत्तर प्रदेश में भी बढ़ेगा पारा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में भी तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह से अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।
बिहार में शुष्क मौसम का अनुमान
बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि, 10 और 11 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
| वर्ष | तिथि | तापमान |
|---|---|---|
| 2025 | 14 मार्च | 36.2 |
| 2024 | 25 मार्च | 33.2 |
| 2023 | 08 मार्च | 31.3 |
| 2022 | 18 मार्च | 36.1 |
| 2021 | 29 मार्च | 37.3 |

नीट पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट ने NTA की परीक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने स्थायी स्टाफ और सिस्टम पर जोर देते हुए कहा कि वह खुद NTA कार्यालय का दौरा कर सकता है।
निठारी कांड का मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली हरिद्वार में मृत पाया गया। 19 साल जेल में रहने और 2025 में बरी होने के बाद वह नाम बदलकर चाय की दुकान चला रहा था। पूरी विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले TMC में बड़ी टूट। चुनाव आयोग ने ममता गुट को 'ममता ऑल इंडिया TMC' और 'फुटबॉल खिलाड़ी' सिंबल दिया। जानें पूरी विस्तार से खबर।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह