मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की शादी रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने जा रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवरा खेड़ी में इसकी तैयारी चल रही है। यहां पर 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे इसमें सीएम के बेटे-बहू भी शामिल होंगे।

डॉ. अभिमन्यु-इशिता की शादी में अब तक गणेश पूजन, हल्दी, मेहंदी, माता पूजन जैसे आयोजन हो चुके हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु की शादी रविवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन में करने जा रहे हैं। सामूहिक विवाह समारोह के लिए उज्जैन के सांवरा खेड़ी में इसकी तैयारी चल रही है। यहां पर 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे इसमें सीएम के बेटे-बहू भी शामिल होंगे। इसके बाद कल ही रिसेप्शन रखा गया है। दरअसल, शुक्रवार से ही डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। शादी समारोह में मेहंदी, माता पूजन और मंडप के आयोजन हो चुके हैं। मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी डॉ. अभिमन्यु की शादी बिल्कुल अलग अंदाज में शोर-शराबे से दूर होने जा रही है। डॉ. अभिमन्यु-इशिता की शादी में अब तक गणेश पूजन, हल्दी, मेहंदी, माता पूजन जैसे आयोजन हो चुके हैं। आज शाम को अथर्व होटल में महिला संगीत होगा। उसके बाद रविवार को सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव, खरगोन की डॉ. इशिता के संग सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे।
रस्मों के फोटो हो रहे वायरल
मुख्यमंत्री के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी समारोह के माता पूजन, मंडप, मेहंदी और डांस के फोटो वायरल हुए। जिसमे सीएम सहित पूरा परिवार नजर आ रहा है। शादी की रस्मों में सीएम सपत्नीक पूजन करते नजर आ रहे है तो वहीं दूल्हा बने डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता की मेहंदी की रस्म के फोटो भी सामने आए है। जिसमें सीएम का परिवार पूजन के बाद एक साथ शादी का जश्न मनाता दिखाई दे रहा है।
विवाह का पूरे मंत्रिमंडल को न्योता
विवाह समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल सहित प्रदेश मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य शामिल होंगे। उज्जैन के सभी संत-महंत-महामंडलेश्वर को भी इस समारोह में वर-वधू को आर्शिवाद प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 30 नवंबर को उज्जैन में प्रदेश के मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहेंगे, इनके अलावा राज्यपाल का भी उज्जैन दौरा प्रस्तावित है।
पांच हजार लोगों के खाने की व्यवस्था
आयोजन स्थल पर लगभग 5 हजार नागरिकों के लिए भोजन व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाले प्रत्येक वर-वधू के परिवारों के साथ उनके रिश्तेदार भी मौजूद रहेंगे। सुबह 8 बजे इंपीरियल होटल के पास से एक साथ 21 दूल्हों की बारात आरंभ होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच विवाह होगा। आयोजन स्थल पर अलग-अलग 22 मंडप और एक मुख्य पांडाल का निर्माण किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।