न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।

एक टीम तीन वनडे तो दूसरी आखिरी के दो मैचों के लिए
रचिन रवींद्र की वापसी, कंधे की चोट के कारण बाहर थे
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं। इनमें से एक गेंदबाज है तो वहीं दो बल्लेबाज। सेलेक्टर्स ने तूफानी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में मौका दिया। उनके अलावा फिन एलन और टिम सेइफर्ट जैसे तूफानी बल्लेबाजों को भी वनडे टीम में वापस बुलाया गया है। न्यूजीलैंड ने दो टीम चुनी हैं। एक टीम शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए चुनी है तो वहीं दूसरी आखिरी के दो मैचों के लिए।
2023 के बाद हुई वापसी
हालांकि, कप्तान मिचेल सैंटनर ही होंगे। आखिरी दो वनडे मैचों के लिए सात नए खिलाड़ी टीम में जुड़ेंगे क्योंकि कुछ खिलाड़ी टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंग्टन निकल जाएंगे। इस टीम में रचिन रवींद्र की भी वापसी हुई है जो कंधे की चोट के कारण बाहर थे। हालांकि, वह टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।
रवींद्र को टीम में शामिल किया गया
फर्ग्यूसन और एलन ने साल 2023 से न्यूजीलैंड के लिए वनडे नहीं खेला है। वह आखिरी बार इस फॉर्मेट में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेले थे जो भारत के खिलाफ ही था। वहीं सेइफर्ट ने अपना आखिरी मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घर में खेला था। इन दोनों के साथ सेइफर्ट आखिरी दो मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। वहीं रवींद्र को शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
ये खिलाड़ी हुए बाहर
सीरीज से पहले ही न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबरें नहीं आई थीं। उसके तीन खिलाड़ी पहले ही चोट के कारण बाहर हो गए हैं। जैक फॉल्कस को लेकर पहले खबर आई थी कि वह सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। विल औ राउर्के भी चोट के कारण वनडे और टेस्ट दोनों टीमों से बाहर हैं। बेन सीर्यस भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह भी चोट से उबर रहे हैं।
सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
शुरूआती तीन वनडे मैचों के लिए- मिचेल सैंटनर (कप्तान), मिचेल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनेर। आखिरी दो वनडे मैचों के लिए- मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, मिचेल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनेर, विल यंग।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया है। सेलेक्टर्स ने इस टीम में तीन खिलाड़ियों को वापस बुलाया है जो अपने तूफानी खेल के लिए जाने जाते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ रांची टी20 में संजू सैमसन ने शानदार 82 रनों की पारी खेलकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जानिए साल 2026 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप भारतीय बल्लेबाजों की पूरी सूची।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी। जानिए उनके ऐतिहासिक रिकॉर्ड, उपलब्धियों और संभावित नए कप्तान के बारे में।
पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनाधिकारिक वनडे में ऑस्ट्रेलिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इंडिया ए की प्लेइंग 11 और पूरी टीम की जानकारी यहां पढ़ें।
हांगकांग सिक्सेज 2026 के लिए आईपीएल सितारों से सजी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भुवनेश्वर कुमार कप्तान होंगे। जानें पूरा स्क्वाड, फॉर्मेट और टूर्नामेंट से जुड़ी पूरी जानकारी।
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल जीता। साथ ही 2028 ओलंपिक का टिकट हासिल किया।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के रेसलर अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नॉर्थ कोरिया के हान को हराकर देश को 20वां गोल्ड मेडल दिलाया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भारत ने पाकिस्तान को शनिवार को हुए एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में हरा दिया। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रन से मात देकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।
एशियन गेम्स-2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। भारत ने टूर्नामेंट में अपना 18वां गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। शनिवार को प्रणवी उर्स ने गोल्फ में और 17 वर्षीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल्स कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया।
एशियन गेम्स के 13वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को हराकर 44 साल बाद ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत ने एक ही दिन में कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह