पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। अफगानिस्तान में काबुल से कंधार तक बमबारी हुई और धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है। एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान ने रात में हमला किया था।

काबुल से कंधार तक बमबारी हुई और धमाकों की आवाज सुनी गई।

इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। अफगानिस्तान में काबुल से कंधार तक बमबारी हुई और धमाकों की आवाज सुनी गई। पाकिस्तान के इस हमले में चार लोगों की मौत हुई है। एक पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस बात की पुष्टि की कि पाकिस्तान ने रात में हमला किया था। उन्होंने बताया कि उनकी सेनाओं ने पाकिस्तानी तालिबान समूह को निशाना बनाया। दरअसल, रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगान संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत देश के कई हिस्सों में भीषण हवाई हमले किए हैं।
फ्यूल डिपो को निशाना बनाया
पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमानों ने कंधार हवाई अड्डे के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया है। यह कंपनी सिविल एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन की आपूर्ति करती है। यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब ईरान-इजरायल जंग की वजह से कई देशों में तेल का संकट बना हुआ है।
आम लोगों के घर तबाह
अफगान, तालिबान अधिकारियों द्वारा जारी बयान के अनुसार, इन हवाई हमलों में रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया गया है, जिससे कई नागरिक घर तबाह हो गए हैं। दावा किया गया है कि इस हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है। वहीं, कुछ अन्य स्थानों पर पाकिस्तानी विमानों ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में बमबारी की है।
क्रूरता का जवाब दिया जाएगा
तालिबान सरकार ने इस सैन्य कार्रवाई को क्रूर आक्रामकता करार दिया है। बयान में कहा गया है कि रमजान के अंतिम दस दिनों और ईद जैसे त्योहार के करीब इस तरह के हमले करना यह दशार्ता है कि पाकिस्तानी शासन किसी भी मानवीय सिद्धांत या नैतिक मूल्यों से बंधा हुआ नहीं है। अफगानिस्तान ने इस घिनौने अपराध और खुली आक्रामकता की कड़े शब्दों में निंदा की है। अफगान प्रवक्ता ने बदले की कसम खाते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इस क्रूरता का जवाब दिए बिना नहीं रहा जाएगा।
आर-पार की जंग जारी
हालिया एयरस्ट्राइक इस कड़ी की कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच पिछले कुछ दिनों से आर-पार की जंग जारी है। हाल ही में जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के विभिन्न शहरों में हवाई हमले किए, तो पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने आधिकारिक तौर पर दावा किया था कि ये हमले अफगान तालिबान सरकार के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए थे। अफगान सरकार ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए तब दावा किया था कि उन्होंने पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगान सेना के अनुसार, उनकी जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और उन्होंने पाकिस्तान की 19 सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
न्यूयॉर्क में UNGA के दौरान भारत और V4 देशों की पहली उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्लोवाकिया ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की चेतावनी, ईरानी एयरलाइंस का अंतरराष्ट्रीय संचालन इस सप्ताह हो सकता है बंद। डॉलर सिस्टम से बाहर करने की धमकी और वैश्विक असर
व्हाइट हाउस ने 24 घंटे का स्ट्रीमिंग चैनल 'TRUMP TV' लॉन्च किया है। दूसरी ओर, मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ सीएनएन और पोलिटिको ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़े सुधारों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि इटली के स्कूलों में जल्द ही बुर्का और नकाब पहनने पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी।
रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन मॉस्को पर सैकड़ों ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति पुतिन के लिए यह चुनाव यूक्रेन युद्ध की नीतियों की अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खानुम को लाहौर से गिरफ्तार कर लिया गया है। 27 सितंबर को होने वाले PTI प्रदर्शन से पहले पुलिस की इस कार्रवाई और ताजा हालात की पूरी जानकारी पढ़ें।
मिडिल-ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य तनाव गहराता दिख रहा है। बिगड़ते हालात को देखते हुए अमेरिका ने क्षेत्र में स्थित अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए हाई सुरक्षा अलर्ट जारी किया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।