पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर चल रही बातचीत बेनतीजा रही। यह 21 घंटे से ज्यादा समय तक चली। दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंस गया है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस देश लौटने से पहले वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस्लामाबाद। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान की उम्मीदों पर एक बार फिर पानी फिर गया है। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच शांति को लेकर चल रही बातचीत बेनतीजा रही। यह 21 घंटे से ज्यादा समय तक चली। दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट खोलने और न्यूक्लियर प्रोग्राम पर पेंच फंस गया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब अपनी टीम के साथ अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। देश लौटने से पहले वेंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि अमेरिका बिना किसी डील के ही लौट रहा है। समझौता न होना अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। वेंस ने यह भी कहा कि किसी भी समझौते के लिए जरूरी है कि ईरान ये वादा करे कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। अमेरिका की शर्तें स्पष्ट थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें नहीं माना। वहीं, ईरान ने कहा कि अमेरिका की शर्तें जरूरत से ज्यादा सख्त थीं। इस वजह से समझौते का रास्ता नहीं निकल पाया।
शहबाज से भी मिले
अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की। वहीं ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने इस्लामाबाद में शहबाज शरीफ से मुलाकात की।
इसलिए विफल हुई शांतिवार्ता
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली बातचीत के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने विस्तार से चर्चा करने और सार्वजनिक रूप से बातचीत करने से इंकार कर दिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि मुख्य विवाद परमाणु हथियारों पर था। वैंस ने कहा कि यह ईरान के लिए बुरी खबर है और उनकी टीम अंतिम और सर्वोत्तम प्रस्ताव पेश करने के बाद वार्ता खत्म कर दी है।
इस तरह बिगड़ गई बात
अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा- हमें एक सकारात्मक प्रतिबद्धता देखने की जरूरत है कि वे परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे और न ही ऐसे उपकरण हासिल करने की कोशिश करेंगे जो उन्हें जल्दी से परमाणु हथियार प्राप्त करने में सक्षम बना सकें। वेंस ने बताया कि यही लक्ष्य अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भी है और यही वे बातचीत के माध्यम से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। वेंस ने एक अलंकारिक प्रश्न पूछा कि क्या ईरानियों में दीर्घकाल में परमाणु हथियार विकसित न करने की इच्छाशक्ति है। जिसका ईरानियों ने सीधा सा जवाब नहीं में दिया।
ईरान ने अमेरिका की बेतूकी मांगो की आलोचना की
ईरान ने मध्य पूर्व में युद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से इस्लामाबाद में चल रही वार्ता में गतिरोध के लिए अमेरिका की बेतूकी मांगो को जिम्मेदार ठहराया है। ईरानी सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया, ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने ईरानी जनता के राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए 21 घंटे तक लगातार और गहन बातचीत की। ईरानी प्रतिनिधिमंडल की विभिन्न पहलों के बावजूद, अमेरिकी पक्ष की अनुचित मांगों ने बातचीत की प्रगति को रोक दिया। इस प्रकार बातचीत समाप्त हो गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर के पास चोचेन और पुरेपु सांगपो नदी के संगम पर बनी झील फटने से बाढ़ का खतरा मंडरा गया है। भारत समेत दोनों देशों में अब तक 552 लोगों की मौत और 1500 से अधिक लापता हैं।
नेपाल में चीन बॉर्डर के पास भीषण बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सैकड़ों लोगों की मौत और लापता होने के बाद नेपाल ने घरेलू एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए विदेशी रेस्क्यू टीमों के ऑफर्स ठुकरा दिए हैं।
एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को लागू करने की कोशिशों पर दो हफ्ते के लिए अस्थायी रोक लगा दी है, जो डाक मतदान को सीमित करता है। यह रोक ऐसे समय में लगाई गई है, जब मध्यावधि चुनावों के लिए पहला डाक बैलेट भेजे जाने में महज एक हफ्ता बचा है।
नेपाल में इस हफ्ते की शुरुआत में आई भयानक फ्लैश फ्लड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है। नेपाल पुलिस ने इस भारी त्रासदी में जान गंवाने वालों के आधिकारिक आंकड़ों की पुष्टि की। चीन ने पुष्टि की है कि तिब्बत की ओर तीन लोगों की मौत हुई है, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 472 हो गई है।
भारत और चीन के बीच बीजिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और वांग यी की 25वें दौर की विशेष प्रतिनिधि वार्ता संपन्न। सीमा विवाद, कैलाश मानसरोवर यात्रा, व्यापार और एलएसी प्रबंधन पर हुए अहम फैसले।
ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलमार्ग के प्रबंधन और आय के बंटवारे को लेकर समझौता हो गया है। जानिए क्या हैं इसके नियम और क्यों अमेरिका ने दी है चेतावनी।
नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 22 की मौत और कई भारतीय लापता। भारत सरकार ने यूपी-बिहार में हाई अलर्ट जारी किया, गंडक बैराज के सभी गेट खुले और वायुसेना राहत कार्य के लिए तैयार।
न्यूयार्क के मेयर जोहरान ममदानी ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया है। जानें इस विवाद और उनके बयानों से जुड़ी पूरी जानकारी।
नेपाल में तिब्बत की सीमा से लगे इलाके में अचानक आई जबरदस्त बाढ़ ने कई गांवों और प्रोजेक्ट साइट्स को तबाह दिया और 28 पुलिसकर्मी तापता हैं। अधिकारियों ने भारी जान-माल के नुकसान की आशंका जताते हुए नदी के किनारे रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज बुधवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। एक अस्पताल में आग लगने से करीब 15 बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ।