अमेरिका और ईरान के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हमले किए हैं, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं।

अमेरिकी ने 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया
ईरानी सेना ने भी कुवैत और बहरीन में ड्रोन हमले किए
वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने इस हफ्ते तीसरी बार ईरान पर बड़े हमले किए हैं, जबकि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान कर दिया है। ईरानी मीडिया के मुताबिक कई तटीय शहरों में धमाके हुए हैं। वहीं आईआरजीसी ने अमेरिकी हमलों का जवाब देने और खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी है। दरअसल, अमेरिका ने देर रात ईरान पर बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि करीब 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह हमला होर्मुज में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर हुए हमले के जवाब में किया गया। हमले में जहाज में आग लग गई, इंजन को भारी नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता है। एयरस्ट्राइक के कुछ ही देर बाद ईरान ने पलटवार का दावा किया। ईरानी सेना ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए। ईरान का दावा है कि कुवैत में अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट, जबकि बहरीन में अमेरिकी कम्युनिकेशन सिस्टम और रडार साइट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन हमलों की अमेरिका, कुवैत या बहरीन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पिता की मौत का बदला लेंगे
अली खामेनेई के निधन के बाद पहली बार नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि अपने पिता और युद्ध में मारे गए लोगों के खून का बदला लिया जाएगा। सैटेलाइट तस्वीरों के आधार पर दावा किया कि ईरान पारचिन समेत कुछ न्यूक्लियर साइट्स की मरम्मत और दोबारा निर्माण कर रहा है।
अमेरिका समझौता तोड़ रहा
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका खुद समझौते का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने कहा कि समझौता तभी चलेगा, जब दोनों पक्ष उसका पालन करें। इधर, ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की, तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा।
कतर, कुवैत और बहरीन पर हमला
ईरान ने यूएई, कतर और बहरीन को निशाना बनाने का दावा किया है। कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए गए। वहीं कतर और वअए में मिसाइल-ड्रोन हमले की चेतावनी के बाद अलर्ट जारी किया गया। कतर में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद मिसाइल अलर्ट बजाया गया। बहरीन में भी सायरन बजे। यहां अमेरिकी नौसेना का 5वां बेड़ा तैनात है।
यह भी पढ़िए...
ईरान-अमेरिका समझौता : 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्तियों का उपयोग ईरान जरूरी सामान खरीदने में करेगा
ईरान-अमेरिका वार्ता और होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट: जाने ताजा अपडेट्स


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल के मनासलू ट्रेकिंग क्षेत्र में बूढ़ी गंडकी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक बार फिर तबाई मचाई हुई है। इस भयावह हादसे में करीब 40 घर, छह पुल और पनबिजली बुनियादी ढांचा बह गए, जबकि दर्जनभर लोग लापता हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है। रूस-यूक्रेन युद्ध, रूसी डीजल पर पाबंदी हटाने और ताजा हमलों के पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ते आतंकी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के कारण आपातकाल घोषित कर पीटीआई सरकार को बर्खास्त कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।
भारत ने रविवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए सिलसिलेवार हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नेपाल सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं में लापता हुए लोगों को कानूनी रूप से मृत घोषित करने की समय-सीमा 12 साल से घटाकर मात्र 45 दिन कर दी है। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल द्वारा जारी अध्यादेश 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के 45 दिन पूरे होने से ठीक एक दिन पहले लागू किया गया।
फ्लाईदुबई विमान हाईजैक करने और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में NIA ने UAPA के तहत FIR दर्ज कर ली है। जानिए पूरी घटना और इजरायल द्वारा कैप्टन को मिलने वाले सम्मान की जानकारी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा के बाद बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। पुरस्कार न मिलने से निराश ट्रंप ने इस फैसले को शर्मनाक और अपमानजनक करार दिया है। उन्होंने नोबेल समिति के इस निर्णय पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सीधे नॉर्वे को आड़े हाथों लिया।
नॉर्वे की नोबेल समिति ने 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार भारतीय तमिल मूल की दक्षिण अफ्रीकी न्यायविद् नवनीतम नवी पिल्लै को देने का ऐलान किया है। जानिए शांति का नोबेल नॉर्वे में क्यों दिया जाता है और इसका इतिहास
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की दोहरी नीति को बेनकाब करते हुए कहा कि आतंकवाद को बयानों से नहीं, बल्कि आतंकियों और उन्हें फंडिंग देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई से खत्म किया जा सकता है।
न्यूयॉर्क के मार्बल हिल में ICE की गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, कार में था 5 साल का बच्चा। मेयर जोहरान ममदानी ने आईसीई पर उठाए सवाल और शहर में अभियान रोकने की मांग की।