भोपाल एम्स से ब्लड प्लाज्मा चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें 1150 यूनिट प्लाज्मा महाराष्ट्र की प्रयोगशालाओं को बेचा गया। चोरी किए गए प्लाज्मा से दवाएं बनाकर अस्पतालों को महंगे दामों पर बेची जा रही थीं। एम्स के कर्मचारी भी इस चोरी में शामिल थे। दरअसल, भोपाल एम्स के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बागसेवनिया पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
भोपाल एम्स से ब्लड प्लाज्मा चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें 1150 यूनिट प्लाज्मा महाराष्ट्र की प्रयोगशालाओं को बेचा गया। चोरी किए गए प्लाज्मा से दवाएं बनाकर अस्पतालों को महंगे दामों पर बेची जा रही थीं। एम्स के कर्मचारी भी इस चोरी में शामिल थे। दरअसल, भोपाल एम्स के ब्लड बैंक से प्लाज्मा चोरी के मामले में भोपाल की बागसेवनिया पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मिलकर प्लाज्मा की अंतराज्यीय कालीबाजारी कर रहे थे। यहां से प्लाज्मा चोरी करने के बाद उसे फार्मा कंपनियों को बेचने की तैयारी की जा रही थी। महाराष्ट्र में प्लाज्मा बेच भी दिया गया था। मामले का मुख्य आरोपी एम्स का ही आउटसोर्स कर्मचारी है। उसकी कंपनी का टेंडर खत्म हो रहा था। पुलिस जांच में पता चला है कि एक गिरोह ने अब तक 1150 यूनिट प्लाज्मा चोरी कर महाराष्ट्र के नासिक और औरंगाबाद में स्थित दो निजी लैब को बेचा है। आरोपियों ने 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से प्लाज्मा बेचा है। इन लैब में प्लाज्मा का उपयोग कर बायो मेडिकल दवाएं बनाई जा रही थीं। पूरे मामले का खुलासा एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने किया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर 1123 यूनिट प्लाज्मा बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 11.72 लाख रुपए बताई जा रही है।
आरोपी अंकित केलकर राजभवन परिसर में रहता है उसकी मां यहां पर कर्मचारी है। अमित जाटव करेली जिला नरसिंहपुर का रहने वाला है। यहां पर वह बरखेड़ा पठानी में रहता है। तीसरा आरोपी लक्की पाठक निवासी गणेश कालोनी बरखेडी कला रातीबड़ का निवासी है। आरोपी दीपक पाठक निवासी पटेल कालेज के सामने, रातीबड, शाम बडगुजर निवासी त्रिमूर्ती चौक हनुमान मंदिर के पास, थाना अम्बड, जिला सिडकू नासिक महाराष्ट्र का है वर्तमान में उसका पता थैलीसीमिया ब्लड बैंक नंदा नगर इंदौर और छठवां आरोपी करण चव्हाण औरगांबाद महाराष्ट्र में रहता है।
बागसेवनिया पुलिस ने बताया कि 19 सितंबर को एम्स के प्रभारी सुरक्षा अधिकारी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने एम्स ब्लड बैंक में रक्त चोरी की घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कराने आवेदन पत्र दिया था। जिस पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान इंचार्ज डॉ. प्रतूल सिन्हा के बयान होने के बाद पुलिस ने अंकित केलकर व एक अन्य को आरोपी बनाया। आरोपी अंकित एम्स भोपाल की ब्लड बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया और चोरी गए एफएफपी प्लाज्मा के संबंध में पूछताछ की तो आरोपी ने अपने पूर्व के साथी अमित जाटव और लक्की पाठक के साथ मिलकर अपराध की घटना को अंजाम देना बताया।
आरोपी अंकित केलकर व अमित जाटव लक्की पाठक एक दूसरे को लाईव सेवर ब्लड बैंक में काम के समय से परिचित थे। आरोपी अंकित की कंपनी का 30 सितंबर 2025 को एम्स में टेंडर खत्म हो रहा था। आरोपियों ने नौकरी अंतिम समय में प्लाज्मा चोरी की योजना बनाई। उनका मानना था कि एम्स से बाहर निकल जाने के बाद मामला दब जाएगा। उन्होंने 18 सितंबर से 27 सितंबर के बीच के बीच 1150 एफएफपी प्लाज्मा के पैकेट चोरी करना बताया। अंकित से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद पुलिस ने अमित जाटव और लक्की पाठक को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि प्लाज्मा लाईफ सेवर ब्लड बैंक के लकी पाठक और दीपक पाठक को दिया गया था।
आरोपी लक्की पाठक और दीपक पाठक ने चोरी गए प्लाज्मा को नासिक के रहने वाले शाम बडगूजर और औरंगाबाद के करन चव्हाण को 5800 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बेचा था। शाम बडगूजर इंदौर के नंदानगर में थैलीसीमिया ब्लड बैंक और करण चव्हाण औरंगाबाद में सहयाद्री ब्लड बैंक व सिरपुर महाराष्ट्र स्व. मुकेश भाई पटैल ब्लड बैंक संचालित करते हैं, जो चोरी के प्लाज्मा को फार्मा कंपनियों को बेचने की फिराक में थे। वे ऐसा कर पाते उसके पहले ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
आरोपी लक्की पाठक 10वीं पास है। आरोपी का बड़ा भाई दीपक पाठक 12 वीं पास है जिसने अलग ब्लड बैंक में नौकरी की है। पूछताछ में बताया कि इसी कारण से आरोपी दीपक पाठक के अलग-अलग राज्यों की ब्लड बैंकों से संपर्क थे। आरोपी दीपक की पत्नी भी आरोपी दीपक के साथ लाइव सेवर बैंक भोपाल में नौकरी करती थी जिसने डीएमएलटी कोर्स कर रखा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।