मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।

बॉडी कैमरे लगाकर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की कर रहे मांग
पिंक फोर्स, आरएएफ और सीआरपीएफ तैनात
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है। प्रदर्शन के लिए अनुमति न मिलने के बावजूद कई स्थानों पर लोग जुटने लगे हैं, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा-यह ताकत नहीं, डर की निशानी है। हमारा प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही सरकार ने हार मान ली है।
भारी पुलिस बल और सुरक्षा तैनाती
राजधानी में 38 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है, जिसमें आरएएफ, सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स शामिल है। होटल ली मेरिडियन, कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
मेट्रो और ट्रेनों पर असर
दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद रखे गए हैं, और कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनें आज रद्द कर दी गई हैं। दिल्ली के सभी प्रमुख बॉर्डर पर सघन चेकिंग और नाकेबंदी की जा रही है, जिसके चलते कई जगहों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिल रहा है।
धारा 163 लागू
नई दिल्ली इलाके में धारा 163 लागू है और पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों और बॉडी-वर्न कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।
पीएम आवास के पास पुलिस की घेराबंदी है। जांच के बाद ही सभी को आगे जाने दिया जा रहा है। पीएम आवास से जंतर मंतर के रास्ते कई लेयर बैरिकेडिंग की गई है।संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर और संसद मार्ग इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दोनों इलाकों में बैरिकेडिंग भी की गई है।
प्रदर्शन को लेकर रेलवे पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। सभी डिब्बे और प्लेटफॉर्म पर गहन चेकिंग की जा रही है। स्टेशनों से बाहर निकलने से पहले यात्रियों से गहन पूछताछ की जा रही है। यही हाल पड़ोसी राज्यों से आने वाली बसों की भी है। जो बस जहां से आती हैं दिल्ली आने से पहले पड़ोसी राज्यों में ही पुलिस गहन चेकिंग कर रही है। सीमाओं में एक एक वाहन को रोककर जांच की जा रही है जिससे अभी से ही जाम लगना शूरू हो गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह