छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के शिवनेरी में भारी भीड़ उमड़ी, इस दौरान अफरा-तफरी मचने के कारण महिलाओं-बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने शिवनेरी किले में भगदड़ की किसी भी घटना से साफ इंकार किया है। दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में शिव जयंती के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किले में भारी भीड़ जमा होने पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं।

भीड़ बढ़ती गई और अचानक अफरा-तफरी जैसे हालात पैदा हो गए।
किले में देर रात से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था

पुणे। स्टार मसाचार वेब
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र के शिवनेरी में भारी भीड़ उमड़ी, इस दौरान अफरा-तफरी मचने के कारण महिलाओं-बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने शिवनेरी किले में भगदड़ की किसी भी घटना से साफ इंकार किया है। दरअसल, महाराष्ट्र के पुणे में शिव जयंती के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मस्थान शिवनेरी किले में भारी भीड़ जमा होने पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं। भक्त, शिव ज्योति (औपचारिक आग) लेकर युवाओं के ग्रुप और पूरे महाराष्ट्र से अलग-अलग संगठनों के सदस्य देर रात किले में जमा हो गए थे। इस वजह से, मुख्य समारोह से काफी पहले ही किला परिसर खचाखच भर गया था। बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए पुलिस की कमी के कारण, कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
शिवनेरी किले में देर रात से जमा हुई थी भीड़
शिवाजी जंयती के मौके पर शिवनेरी किले में देर रात से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जिसे बाद भीड़ बढ़ती गई और अचानक अफरा-तफरी जैसे हालात पैदा हो गए। इस दौरान पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के साथ-साथ सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए, लेकिन लोगों की संख्या अधिक होने से हालात खराब हो गए।
पुलिस फोर्स न होने से बिगड़े हालात
जानकारी के मुताबिक, जिले के जुन्नर तालुका में शिवनेरी किले में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए उचित पुलिस फोर्स न होने से ऐसे हालात बने। इस दौरान अंबरखाना के नीचे मौजूद हाथी दरवाजा इलाके में और गणेश दरवाजा जैसे कई संकरे रास्तों पर एकाएक बहुत ज्यादा भीड़ पहुंच गई, इसी के बाद अफरा-तफरी मची। इस घटना में महिलाओं समेत कई बच्चे घायल हो गए हैं।
पुलिस प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल
हर साल शिवनेरी किले में शिवजयंती पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसके बावजूद भीड़ को काबू करने को लेकर पर्याप्त तैयारी न होने पर अब प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं इस भगदड़ को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि आगे ऐसे बड़े आयोजनों के लिए पहले से ही आने-जाने के लिए रास्ते, सुरक्षा घेरा और उचित पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके।
पुलिस ने भगदड़ की घटना के किया इंकार
वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल ने कहा, अगर आप जुन्नार के शिवनेरी किले के ऊपर स्थित शिव जन्मस्थान को देखें, तो कल सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आ रहे हैं और रात भर दर्शन जारी रहे... एक श्रद्धालु फिसल गया, जिसके कारण सीढ़ियों पर और लोग गिर गए और उनमें से तीन घायल हो गए। भगदड़ जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

BRICS शिखर सम्मेलन के साझा बयान में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की गई है। साथ ही, टेरर फंडिंग रोकने और आतंकवादियों को शरण देने वालों के खिलाफ मिलकर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया है।
दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने यूएन सुरक्षा परिषद में सुधार, ग्लोबल साउथ की भागीदारी और समुद्री नाविकों के लिए सपोर्ट नेटवर्क का प्रस्ताव रखा।
असम के सोनितपुर जिले में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को असम के सोनितपुर जिले में कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह हादसा रंगापारा पुलिस स्टेशन इलाके के बालीपारा में एक पेट्रोल पंप के पास हुआ।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह स्थित सेओज धार इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकी कमांडर का शव बरामद किया। आतंकी को पहले एक संयुक्त अभियान के दौरान मार गिराया गया था।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला उनके निज सचिव चंदन सिंह जीना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी के एक दिन बाद आया है। रावत ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे संघर्ष पर कोई सवाल उठे। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैसले की जानकारी दी।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान, दक्षिण अफ्रीका व मिस्र के राष्ट्रपतियों सहित कई वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए ब्रिक्स के 20 साल पूरे होने और इसकी आर्थिक ताकत पर चर्चा की। जानिए ब्रिक्स की वैश्विक हिस्सेदारी और विकास से जुड़ी खास बातें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले हुई द्विपक्षीय बैठक की विस्तृत जानकारी। व्यापार, रक्षा और ऊर्जा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा।
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने BRICS बिजनेस फोरम में सदस्य देशों से पेमेंट सिस्टम लिंक करने, लोकल करेंसी में ट्रेड और डिजिटल व्यापार को सुगम बनाने की अपील की।
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में आज तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बोलेरो के बीच भीषण टक्कार हुई। इस हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह