पंजाब के मोहाली में एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जहां एक सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुआ है। दरअसल, पंजाब के मोहाली के फेज-9 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार विस्फोट हो गया है।

भीषण हादसा प्लांट परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान हुआ।
पंजाब के मोहाली में एक फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ। जहां एक सिलेंडर फटने से तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। यह हादसा ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से हुआ है। दरअसल, पंजाब के मोहाली के फेज-9 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को एक ऑक्सीजन प्लांट में जोरदार विस्फोट हो गया है। इस हादसे में दो मजदूरों, देवेंद्र और आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
ये भीषण हादसा प्लांट परिसर में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान हुआ। सिलेंडर में प्रेशर जरुरत से ज्यादा होने की वजह से वह फट गया और जोरदार धमाका हुआ। धमाका कितना जोर दार रहा होगा, ये तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है। विस्फोट के कारण फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ और आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। वहीं जो लोग घायल हुए उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान देवेंद्र और आसिफ के रूप में हुई है।
घटना के बाद फैक्ट्री के बाहर गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया और पुलिस व फैक्ट्री प्रबंधन से जमकर बहस की। कुछ स्थानों पर हाथापाई की भी जानकारी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री में सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की जाती रही है और पहले भी ऐसे हादसों की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने भीड़ को शांत कर स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।