देश की अदालतों और स्कूलों में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर की अदालत को एक बार फिर से धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है।

सोमवार को कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है।
फिरोजपुर। स्टार समाचार वेब
देश की अदालतों और स्कूलों में बम ब्लास्ट करने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर की अदालत को एक बार फिर से धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद सोमवार को कोर्ट परिसर को खाली करवा लिया गया है। पता चला है कि राज्य में फिरोजपुर और अमृतसर की जिला अदालतों को यह धमकी मिली है। बेशक अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रोजाना की भांति जैसे ही कोर्ट स्टाफ वकील सहित अन्य लोग कोर्ट में पहुंचे तो अचानक से कोर्ट को खाली करवाने के आदेश आए। सुबह 9:45 पर कोर्ट परिसर को खाली करवाना शुरू कर दिया गया।
पुलिस का नहीं मिला कुछ
एडवोकेट रोहित अरोड़ा और एडवोकेट अर्शदीप सिंह रंधावा ने बताया कि ऐसा दूसरी बार हुआ है कि जब दो महीने के भीतर कोर्ट में धमकी आई हो। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों कोर्ट परिसर की जांच शुरू कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां लाडजापुर के पास एक चार-पहिया वाहन की लॉरी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांचों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
देश में आम जनता पर महंगाई की एक और मार पड़ी है। देश की राजधानी और मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद माल ढुलाई महंगी होने की आशंका है, जिससे आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत को बेहतरीन साझीदार बताते हुए असीमित ईंधन देने का प्रस्ताव दिया है। जानें क्वाड बैठक और वेनेजुएला से तेल आयात के नए समीकरणों के बारे में।
पश्चिम बंगाल चुनाव में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर सुर्खियों में आए विक्रम साहू को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वीडियो कॉल पर हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर।
उत्तरप्रेश में बीती रात भीषण हादसा हो गया। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रात करीब दो मटसेना थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 46 किमी पर कानपुर से गुरुग्राम जा रही बस ने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस पलट गई और उसमें तुरंत आग लग गई।
पुणे स्थित रक्षा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी निबे लिमिटेड ने भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पोखरण में 18 और 19 अप्रैल को और जोशीमठ में 26 और 27 अप्रैल को प्रदर्शन किए गए।
दक्षिण अफ्रीका में इबोला वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 28 मई 2026 को नई दिल्ली में होने वाला भारत-अफ्रीकी संघ शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय जल्द जारी करेगा नई तारीखें।
पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ अब सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में भी क्लास शुरू होने से पहले वंदे मातरम गाना अनिवार्य कर दिया है। सरकार के इस आदेश के मुताबिक अब हर मदरसे में प्रार्थना सभा के दौरान राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह लताड़ा है। भारत ने दो टूक कहा-नरसंहार और हिंसा का पाकिस्तान का इतिहास बेहद दागदार रहा है और वह अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अपने देश के भीतर और बाहर आतंक फैलाता है। यह तीखी बहस यूएनएससी में सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की सुरक्षा विषय पर आयोजित सालाना चर्चा के दौरान हुई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में दरार की खबरें तेज हैं। भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में हुए पहले बड़े धरने से 80 में से 46 टीएमसी विधायक नदारद रहे।