शादी के पवित्र बंधन को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद राजा और सोनम की कुंडली के मिलान को लेकर बहस छिड़ गई है। दोनों मंगली थे। फिर कुंडली में ऐसा क्या था, जिसे ज्योतिष नहीं पकड पाये और इस विवाह की परिणीति एक जघन्यतम अपराध के रूप में सामने आई।

ज्योतिषियों में छिड़ी बहस.. कहा, एक नहीं तीन ज्योतिषियों की लेना चाहिए राय
भोपाल.स्टार समाचार वेब
शादी के पवित्र बंधन को झकझोर देने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद राजा और सोनम की कुंडली के मिलान को लेकर बहस छिड़ गई है। दोनों मंगली थे। फिर कुंडली में ऐसा क्या था, जिसे ज्योतिष नहीं पकड पाये और इस विवाह की परिणीति एक जघन्यतम अपराध के रूप में सामने आई।
उज्जैन के प्रख्यात ज्योतिषविद पण्डित मनीष शर्मा के अनुसार कुंडली देखते समय केवल मंगली के अलावा अन्य ग्रहों का भी ध्यान रखना चाहिए, जो कि राजा और सोनम की कुंडली में नजर अंदाज किया गया। पंडित शर्मा ने बताया कि दोनों की कुंडलियों का मिलान करने पर मात्र 10.5 गुण मिल रहे हैं, जो सामान्यतः विवाह के लिए पर्याप्त नहीं माने जाते। ऐसे में कैसे विवाह के लिए रजामंदी हो गई, यह समझ से परे है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा ने कहना है, मेरे सामने कुंडली होती तो विवाह की राय नहीं देता। मंगलीय कुंडली होने पर विवाह में बेहद सावधानी की जरूरत होती है।
कुंडली के अनुसार इंदौर की सोनम का जन्म 20 अगस्त 2000, शाम 6:05 बजे और राजा रघुवंशी का जन्म 20 नवंबर 1995 को शाम 7.30 बजे हुआ था, विवाह को लेकर ज्योतिषीय स्तर पर चिंताएँ सामने आ रही हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सोनम की कुंडली में सप्तम भाव में मंगली दोष है। इसके अलावा, उनकी कुंडली में मंगल नीच का होकर राहु के साथ बैठा है, जिससे अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। ये स्थितियाँ वैवाहिक जीवन में चुनौतियाँ पैदा कर सकती हैं। राजा की कुण्डली में भी मंगल सप्तम भाव में है। राजा पर शनि की और राहु की महादशा भी थी। ये ग्रह स्थितियाँ भी उनके लिए वर्तमान में अनुकूल नहीं मानी जातीं।
जल्दबाजी में निर्णय न लें
ज्योतिष पंडित मनीष शर्मा ने इस कुंडली मिलान पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि इस तरह की ग्रह स्थितियों वाली कुंडलियों के जातकों का मिलान कम से कम तीन अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से कराना अनिवार्य है। उन्होंने सलाह दी है कि जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से पहले सभी ज्योतिषीय पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया जाना चाहिए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।