जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया।

19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है।

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी राज्यों में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मध्य प्रदेश, राजस्थान में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाया हुआ। मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह इस सर्दी के सीजन का अब तक का सबसे ज्यादा कोहरा दर्ज किया गया। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। राज्य के 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। भोपाल और धार में स्कूलों का समय बदलकर सुबह 9.30 बजे से कर दिया गया है। राजस्थान में सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य दर्ज किया गया। सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। इधर, यूपी में पहाड़ों जैसी कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सोमवार सुबह झांसी, गोरखपुर समेत 50 जिले घने कोहरे की चपेट में रहे। विजिबिलिटी 10 मीटर तक सिमट गई। लखनऊ, भदोही, बलिया, संभल और गाजीपुर समेत 10 शहरों में बादल छाए रहे। वहीं उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरा छाया रहा। ताजमहल 100 मीटर दूर से दिखाई नहीं दिया।

दिल्ली: हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंची
इधर, देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गति कम होने के चलते सिर्फ दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। रविवार को औसत एक्यूआई 307 दर्ज किया गया, सोमवार सुबह भी हवा में जहर बरकरार है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली के एक्यूआई में लगभग 40 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही ठंड में भी लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में हवा की स्थिती ठीक नहीं रही जहां कई निगरानी स्टेशनों पर अदक का स्तर बहुत खराब बना रहा। सर्द और गलन वाले मौसम के बीच इस सप्ताह दिल्ली के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिलेगा।
मध्यप्रदेश : तेज सर्दी-कोहरे का कहर
मध्य प्रदेश सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर और घने कोहरे के आगोश में रहा। भोपाल में समोवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। सड़कों पर दिन में भी गाड़ियों की लाइटें जलाकर वाहन चालक निकले। कई जगह तो गाड़ियां भी आपस में टकरा गई। वहीं भेल क्षेत्र में सुबह 8: 50 बजे एक स्कूल बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। हालांकि राहत की बात यह है कि दोनों वाहनों में सवार लोगों को चोट नहीं आई। वहीं तेज सर्दी, शीतलहर और कोहरे की वजह से 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
टैंकर पलटा, एक की मौत
पचमढ़ी में गाड़ियों की सीट पर बर्फ की परत जमी मिली। छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां सोमवार को तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। कोहरे की वजह से बड़वानी जिले में सोमवार सुबह सांची दूध का टैंकर पलट गया। हादसे में हेल्पर कन्हैयालाल मुजाल्दे (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर अमजद अहमद शेख (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। खजुराहो, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, दमोह, सागर, जबलपुर, नौगांव, दतिया, धार, ग्वालियर, इंदौर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, रीवा, सतना, श्योपुर, बालाघाट, उमरिया, सीधी, मंडला, छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया।
राजस्थान : माउंट आबू में तीसरे दिन पारा शून्य
राजस्थान में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा और ठंडी रात रही। हिल स्टेशन माउंट आबू में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ। सात शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। कोटा-बारां में दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। राज्य में अगले एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। जयपुर संभाग के जिलों में 4 दिनों तक शीतलहर का असर रहेगा।
उत्तराखंड: पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी
उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी के बीच पिथौरागढ़ जिले का मुनस्यारी सबसे ठंडा इलाका रिकॉर्ड किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके अलावा 7 अन्य शहरों में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। चमोली के आली बिनानी बुग्याल में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई। सोमवार को 5 जिलों- उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
बिहार: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन
बिहार की राजधानी पटना समेत सभी जिलों में भीषण सर्दी और घने कोहरे का असर जारी है। राज्यभर में 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। सर्दी के कारण 8 जिलों में 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद हैं। सोमवार को 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरा दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पटना से कई फ्लाइट कैंसिल रही, जबकि 14 लेट रहीं। 16 ट्रेनें भी लेट रहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ज्यादती की जांच के लिए बनी हाई पावर कमेटी (HPEC) के पुनर्गठन से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि आरोप महज अटकलों पर आधारित हैं।
विश्व जनसंख्या समीक्षा 2026 के अनुसार वैश्विक स्तर पर शतायु व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जानिए भारत में 29,000 शतायु लोगों की स्थिति, जापान के शीर्ष स्थान और अन्य देशों के आंकड़े।
उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तानी जहाज के बीच हुई टक्कर पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर 1991 के समझौते के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज की।