मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में सभी राज्यों को पछाड़ दिया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह हम नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष गेहूं खरीदी में अपने सभी लक्ष्य हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

सीएम ने गेहूं खरीदी की वीडियो संदेश के माध्यम से दी जानकारी
24 हजार करोड़ रुपए का किसानों को किया जा चुका भुगतान
प्रदेश में सबसे लम्बे समय तक गेहूं खरीद की व्यवस्था की गई

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश ने गेहूं खरीदी में सभी राज्यों को पछाड़ दिया है। समर्थन मूल्य पर खरीदी में देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है। यह हम नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस वर्ष गेहूं खरीदी में अपने सभी लक्ष्य हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। प्रदेश में किसानों से अब तक रिकॉर्ड 1.4 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। राज्य सरकार ने गेहूं उत्पादक किसानों को 2585 रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य और प्रति क्विंटल 40 रुपए बोनस का लाभ दिया है। किसानों को 2625 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं का भुगतान किया। अब तक किसानों को गेहूं खरीदी की 24 हजार करोड़ राशि दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आज यानी शुक्रवार को वीडियो संदेश के माध्यम से ये जानकारी दी।
मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बना
मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूं खरीदने के लिए किसानों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में इस वर्ष गेहूं की पैदावार बढ़ी है। देश में सर्वाधिक गेहूं उत्पादन वाले राज्यों में पंजाब के बाद मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर है। मध्यप्रदेश सर्वाधिक लंबे समय तक गेहूं खरीद की व्यवस्था लागू करने वाला एकमात्र राज्य है।
किसानों का गेहूं गोदामों तक पहुंचा
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा-छोटे और मध्यम श्रेणी के किसानों से पहले गेहूं खरीदा गया। यह व्यवस्था प्रदेश में पहली बार लागू की गई। छोटे किसानों से अब तक 32.72 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। बड़े किसानों को अपनी उपज बेचने का अवसर मिला। अब तक पौने 14 लाख किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कर लिया गया है। सरकारी खरीद के लिए पंजीयन कराने वाले सभी किसान भाई-बहनों का गेहूं गोदाम तक पहुंच चुका है।
पीएम के नेतृत्व में किसानों का हित सर्वोपरि
मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति और विश्व में उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखा है। इस कठिन दौर में भी रिकॉर्ड गेहूं खरीदी की गई है। राज्य सरकार किसानों के लिए अनेक जन हितैषी निर्णय ले रही है। अन्नदाता भाई-बहनों की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने यह पूरा वर्ष कृषक कल्याण को समर्पित किया है। प्रदेश का हर किसान समृद्ध और खुशहाल हो, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, फसल उत्पादन और फूड प्रोसेसिंग से किसानों की आय में वृद्धि हो, यह हमारी प्रतिबद्धता है।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश देश में अव्वल: अब तक 13.36 लाख किसानों से प्रदेश सरकार ने खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं
व्यक्तिगत शोक के बीच कर्तव्य पथ पर सीएम, गेहूं उपार्जन केंद्र पर औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर मिश्र की पावर गैलरी में पढ़िए उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, विंध्य की राजनीतिक हलचल, सत्ता-विपक्ष की चर्चित नजदीकियां और एक सरकारी बैठक में शुगर जांच से जुड़े दिलचस्प राजनीतिक किस्से।
रीवा संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग की पदोन्नति प्रक्रिया में टीईटी, गोपनीय चरित्रावली और न्यूनतम अंकों की अनिवार्यता से हजारों शिक्षकों की उम्मीदों पर असर पड़ सकता है। अंतिम सूची भोपाल से जारी होगी।
रीवा नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने टीएल समीक्षा बैठक में जलभराव, सड़क मरम्मत, नालियों की सुरक्षा, यातायात सुधार और ई-ऑफिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
सीधी में चेक बाउंस मामले में विधिक राय देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अभियोजन अधिकारी को लोकायुक्त रीवा ने 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।
सतना के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और एक्सपायरी दवाओं के उपयोग के गंभीर आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में देर तक प्रदर्शन और अस्पताल सील करने की मांग जारी रही।
रेलमंत्री के संभावित दौरे से पहले पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम ने सतना में विकास कार्यों की समीक्षा की। विश्वस्तरीय स्टेशन, कैमा मालयार्ड और नई रेल परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में लगातार बारिश के बाद सांपों के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। वन विभाग और सर्पमित्रों को प्रतिदिन 35 से 40 रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं।
विश्व प्रसिद्ध सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड के पूर्व ट्रस्टी स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. बीके जैन को नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सतना नगर निगम में सम्पत्ति कर वसूली के नाम पर आईडी बदलकर बकाया घटाने का गंभीर मामला सामने आया। वर्षों पुराने कर बिल आधे में निपटाने के आरोपों ने बड़े भ्रष्टाचार और जांच की मांग तेज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट ने धार भोजशाला केस पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम पक्षों द्वारा दायर याचिकाओं पर मंगलवार को सुनवाई की। मुस्लिम पक्ष के वकील हुजैफा अहमदी की याचिका को स्वीकार करते हुए पीठ ने निर्देश दिया कि एएसआई, बिना अदालत की मंजूरी के भोजशाला परिसर में ढांचागत बदलाव नहीं करेगा।