योग संगम कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या ने एक नया इतिहास बना डाला है। दरअसल, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम योग संगम में अब तक चार लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ये भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों की सफलता और योग के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है।


भोपाल। स्टार समाचार बेव
योग संगम कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन की संख्या ने एक नया इतिहास बना डाला है। दरअसल, 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम योग संगम में अब तक चार लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ये भारत की पारंपरिक स्वास्थ्य पद्धतियों की सफलता और योग के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। दावा किया जा रहा है कि देश में पहले कभी किसी कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में भागीदारी नहीं हुई है। 21 जून को पूरा विश्व 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। लेकिन यहां राज्यों के रजिस्ट्रेशन पर नजर डालें तो आंकड़े चौंकाने वाले है। मध्यप्रदेश-गुजरात और हिमाचल प्रदेश योग में फिसड्डी हैं। आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि योग के प्रति लोगों की रुचि कम हो रही है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि सरकार द्वारा जारी आंकड़े बयां कर रहे हैं। योग संगम कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन के मामले में राजस्थान और आंध्र प्रदेश सबसे आगे रहे हैं, जहां राज्यवार 1.38 लाख से अधिक संगठनों ने पंजीकरण कराया है। उत्तर प्रदेश में 1 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 26,159, गुजरात में 19,951, हिमाचल प्रदेश में 12 हजार संगठनों ने योग कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए पंजीकरण कराया।

सबसे बड़ा आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में होगा, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और आयुष एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रतापराव जाधव खुद हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग एक साथ योग करेंगे। इस साल की थीम ह-एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग, जो ये संदेश देती है कि योग सिर्फ शरीर नहीं, बल्कि पूरी धरती के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
21 जून को सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित होने वाला योग संगम अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम बनने जा रहा है। आईआईटी, आईआईएम, कॉपोर्रेट कंपनियों, एनजीओ से लेकर आम लोगों तक, हर क्षेत्र के लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को पूरे देश में लाखों जगहों पर एक साथ योग किया जाएगा, जो भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। इस दिन को खास बनाने के लिए पूरे देश में लोग एकजुट होकर योग करेंगे।
इधर, मप्र सरकार ने 11वां विश्व योग दिवस आयोजित करने के संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि में योग दिवस के लिए जिले की समस्त संस्थाओं को प्रेरित किया जाएगा, सभी कार्यक्रम आयोजकों को अपना पंजीयन कराना होगा। कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों तथा पंचायत के अन्य ग्रामों एवं सभी नगरीय निकायों मुख्यालय एवं समस्त वार्डों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कराया जाएगा। पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के योग दिवस कार्यक्रम में उद्धबोधन का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त ग्रामों एवं वार्डो में कराया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।