भारत निर्वाचन आयोग तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा करेगा। सभी चुनावी राज्यों में आज सुबह 8 बजे से सख्त सुरक्षा घेरे में मतगणना जारी। दरअसल, एक केंद्र शासित प्रदेश समेत देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नतीजों की घड़ी आ गई है।

मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई,वहां चारों सीटों पर BJP आगे
रुझान के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाए
सुवेंदु आगे; पानीहाटी से आरजीकर रेप विक्टिम की मां को बढ़त
तमिलनाडु में स्टालिन पिछडे, असम में भाजपा का जलवा बरकरार
ममता बनर्जी के घर के बाहर लगे जय श्री राम के नारे
आरजीकर रेप विक्टिम की मां 2763 वोटों से आगे

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल के रुझानों में जहां भाजपा ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीएमसी पर बढ़त बना ली है तो वहीं असम में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं।वहीं केरलम में कांग्रेस की अगुवाई वाला गठबंधन सौ विधानसभा सीटों के आंकड़े के करीब पहुंचता नजर आ रहा है। यूडीएफ के उम्मीदवार 98 सीटों पर लीड कर रहे हैं। वहीं, एलडीएफ 37 और बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को नदो सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के परिणामों की घोषणा करेगा। सभी चुनावी राज्यों में आज सुबह 8 बजे से सख्त सुरक्षा घेरे में मतगणना जारी। बंगाल के रुझानों में टीएमसी-बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं असम में बीजेपी आगे चल रही है जबिक केरलम में यूडीएफ को बढ़त दिख रही है।
बीजेपी पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन कर रही है। असम में BJP की सरकार वापस हो रही है। बात अगर बंगाल की करें तो रुझानों में भाजपा ने बहुमत के साथ बढ़त बनाई हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब साढ़े छह बजे BJP मुख्यालय जाएंगे। कोलकाता में BJP दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल है। पार्टी ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।
रुझानों में भाजपा को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। इस बीच ममता बनर्जी ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा है कि अंतिम नतीजे आने पर टीएमसी ही जीतेगी। ममता ने अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्र नहीं छोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर उनकी पार्टी जीत रही है, वहां काउंटिंग स्लो कर दी गई है।
अधीर रंजन चौधरी पीछे
बंगाल सरकार के तीन मंत्री पीछे चल रहे हैं। वहीं भाजपा रुझानों में बहुमत के करीब पहुंच चुकी है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद जिले की बहरमपुर सीट से पहले राउंड में 1200 वोट से पीछे चल रहे हैं।
भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे
अपने घर की सीट भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लगातार पीछे चल रही हैं। कोलकाता के श्यामपुकुर से टीएमसी की मंत्री शशि पांजा पीछे है। शुरुआती रूझानों में कोलकाता के बेलेघाटा, मानिकतला, काशीपुर में टीएमसी आगे और मुस्लिम बहुल कोलकाता पोर्ट सीट पर भाजपा के राकेश सिंह आगे, मंत्री फिरहाद हकीम पीछे हैं।
झाड़ग्राम में भाजपा आगे
जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झालमुड़ी खाई थी, उस झाड़ग्राम में भाजपा आगे चल रही हैा बंगाल में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिली है। 145 सीटों पर भाजपा आगे, टीएमसी 104 पर आगे है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने फिर से लीड ले ली है. बीजेपी के उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में 124 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर आगे है। कांग्रेस एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। लेफ्ट का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा है।
भाजपा और टीएमसी के बीच टाइट फाइट
शुरूआती रुझानों में बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच टाइट फाइट नजर आ रही है। कभी बीजेपी, तो कभी टीएमसी आगे निकल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी, दोनों दलों की लीड का आंकड़ा सौ के पार पहुंच चुका है। सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।
तमिलनाड़ में त्रिकोणीय मुकाबला
तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों हैं। इन सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ था. सूबे में मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया और मतदान का आंकड़ा सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए 85.14 फीसदी तक पहुंच गया. सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।
जालुकबारी में असम के सीएम हिमंत बिस्वा बंपर बढ़त बनाए हुए हैं। वह 9 राउंड तक की काउंटिंग के दौरान 41798 वोटों से आगे चल रहे हैं। असम में बीजेपी सुबह से ही बंपर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस मुश्किलों में दिख रही है। असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई खुद अपनी ही सीट नहीं बचा पा रहे हैं, वह 10 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं।
मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में टीएमसी और बीजेपी 2-2 सीटों पर आगे
उत्तरपारा विधानसभा क्षेत्र में BJP आगे चल रही है
कोलकाता पोर्ट में टीएमसी आगे, पश्चिम बर्दवान में बीजेपी को बढ़त
खबर अपडेट की जा रही है....
यह भी पढ़िए....
चुनावी रण 2026: क्या बंगाल में होने वाला है 'तख्तापलट'? एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।