भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपए (यानि 10.7 मिलियन डॉलर) चुकाने का आदेश दिया है। बैंक आफ इंडिया के लिहाज से इसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

लंदन हाई कोर्ट ने नीरव मोदी के खिलाफ सुनाया फैसला
बैंक आफ इंडिया को 10.7 मिलियन डॉलर चुकाने होंगे
नीरव मोदी की व्यक्तिगत गारंटी को कोर्ट ने किया स्वीकार
लंदन। स्टार समाचार वेब
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपए (यानि 10.7 मिलियन डॉलर) चुकाने का आदेश दिया है। बैंक आफ इंडिया के लिहाज से इसे बड़ी जीत माना जा रहा है। यह रकम नीरव मोदी द्वारा उनकी एक कंपनी (फायरस्टार डायमंड) के लोन के लिए दी गई पर्सनल गारंटी से जुड़ी है। लंदन की अदालत के जज साइमन टिंकलर ने यह फैसला सुनाते हुए कहा कि नीरव मोदी ने बैंक को जो पर्सनल गारंटी दी थी, उसके तहत वह इस रकम को चुकाने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।
नीरव मोदी की कोर्ट ने एक नहीं सुनी
केस की सुनवाई के दौरान भगोड़े नीरव मोदी की कोर्ट ने एक नहीं सुनी। जज साइमन टिंकलर ने नीरव मोदी के सभी बहानों को खारिज करते हुए कहा कि नीरव मोदी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि बैंक को उनका पैसा क्यों नहीं मिलना चाहिए। यह साफ है कि नोटिस उन तक पहुंचे थे, क्योंकि एक नोटिस तो सीधे उस लंदन की जेल में भेजा गया था जहां वह रह रहा है। कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि 2018 में घोटाले की खबर आने के बाद नीरव मोदी ने खुद बैंक को ईमेल लिखकर माना था कि बैंकों का पैसा नहीं चुका पा रहा है।
पैसे ना चुकाने पड़े, इसलिए बहाने
नीरव मोदी इस समय लंदन की एक जेल में बंद है और भारत आने से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में अब इस मामले में उसने बचने के लिए कोर्ट में कई दलीलें दीं कि बैंक की तरफ से उसे लोन चुकाने का कोई सही नोटिस मिला ही नहीं। भगोड़े नीरव ने इस बार बैंक के पैसे ना चुकाने पड़े, इसलिए यह बहाना भी दिए कि वह उस समय भारत में नहीं था, इसलिए उसे नोटिस नहीं मिले।
एक नजर में समझिए पूरा केस
दरअसल, बैंक आफ इंडिया ने जुलाई 2012 में दुबई स्थित नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड को कर्ज दिया था। अगस्त 2013 में नीरव मोदी ने खुद इस लोन की गारंटी ली थी कि अगर कंपनी पैसा नहीं चुकाएगी, तो वह चुकाएंगे। साल 2018 की शुरुआत में जब पीएनबी में नीरव मोदी के बड़े घोटाले की खबर सामने आई, तो बैंक आफ इंडिया ने अपना लोन वापस मांगना शुरू कर दिया। बैंक ने मार्च और अप्रैल 2018 में नीरव और उसकी कंपनी को नोटिस भेजे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

ओडिशा हाईकोर्ट में एक पति ने याचिका दायर कर अपने पत्नी को खोज निकालने के लिए गुहार लगाई, लेकिन मामले की सुनवाई के समय हाई कोर्ट को पता चला कि, पति-पत्नी के बीच मतभेद और कलह थी। जिसके चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।
उत्तरप्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। दरअसल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने अपने आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया है।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना है। रिपोर्ट पीएमओ भेजी गई। जानिए क्या है पूरा मामला और आगे क्या कार्रवाई हो सकती है।
दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तान के एयरस्पेस में प्रवेश कर गई। जानिए क्या हुआ जब विमान वापस अमृतसर लौटा और उसे क्यों दिल्ली डायवर्ट किया गया।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 का मसौदा जारी किया है। अब अंत्योदय अन्न योजना के तहत राशन का वितरण परिवार के बजाय प्रति व्यक्ति के आधार पर होगा। 13 जुलाई तक सुझाव आमंत्रित।
कोलकाता के तारातला में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम गिरने से बड़ा हादसा। 9 लोग अस्पताल में भर्ती, कई के दबे होने की आशंका। सेना और एनडीआरएफ का बचाव अभियान जारी।
सीजेआई ने कहा- भारत में अदालतों को आम लोगों के लिए आसान, पारदर्शी और असरदार बनाने के लिए तकनीक का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हो रहा है। भारत में अब सुविधाएं डिजिटल हो चुकी हैं। जैसे कि मामलों की आनलाइन फाइलिंग और डिजिटल केस मैनेजमेंट।
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन की कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बैंक के पक्ष में फैसला सुनाते हुए नीरव मोदी को 100 करोड़ रुपए (यानि 10.7 मिलियन डॉलर) चुकाने का आदेश दिया है। बैंक आफ इंडिया के लिहाज से इसे बड़ी जीत माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह