श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरा देश शिवभक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही काशी, प्रयागराज, और झारखंड के देवघर समेत देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठे।

काशी से उज्जैन और प्रयागराज तक भक्तिमय माहौल
महाकाल मंदिर में 1.50 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पंचामृत से महाकाल का अभिषेक और भस्म आरती हुई

भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरा देश शिवभक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही काशी, प्रयागराज, और झारखंड के देवघर समेत देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठे। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और पुष्प लिए शिवभक्त अपनी बारी के इंतजार में लंबी कतारों में खड़े रहे और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं सावन के पहले सोमवार पर मध्य प्रदेश के प्रमुख शिवधामों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर से लेकर खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव, कुंडेश्वर, बांदकपुर जागेश्वर धाम समेत प्रदेशभर के शिवालयों में तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। कहीं ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक हुआ तो कहीं लोक परंपराओं के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। उज्जैन में बदले समय पर भस्म आरती हुई। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। भांग, चंदन, ड्राय फ्रूट और आभूषणों से बाबा महाकाल का राजाधिराज स्वरूप में दिव्य श्रृंगार किया गया। महानिवार्णी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान पूरा मंदिर भगवान महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। उज्जैन में भगवान महाकाल की प्रथम सवारी इस बार नए बने रास्ते से निकाली जाएगी। इस भव्य सवारी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर बाबा ओंकारेश्वर-ममलेश्वर की की सवारी भी निकलेगी।

बैद्यनाथ धाम और बांका में 5 किमीलंबी लाइन
देवघर (झारखंड) में द्वादश ज्योतिलिंर्गों में शामिल बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवड़ियों की लाइन लगभग 5 किलोमीटर लंबी लगी रही। वहीं बिहार के बांका में बाबा ज्येष्ठ गौर नाथ महादेव को जल चढ़ाने के लिए रात 2 बजे से ही भक्त लाइन में लग गए थे। यहां दर्शन के लिए करीब एक लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।

काशी में कांवड़ियों पर की गई पुष्प वर्षा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के सुगम संचालन को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 3 से 10 अगस्त तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं काशी विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद से ही जलाभिषेक का तांता लगा रहा। सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच ही 2 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। पूरे परिसर में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

अयोध्या: श्रीराम मंदिर में उमड़ा सौलाब
अयोध्या के पौराणिक नागेश्वरनाथ मंदिर में ब्रह्ममुहूर्त से ही जल चढ़ाने के लिए लंबी कतारें लगीं रहीं। श्रीराम जन्मभूमि परिसर के परकोटे में स्थित शिवलिंग पर भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर विशेष पूजन किया। श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
प्रयागराज: भोर से ही कांवरियों का जमघट
प्रयागराज के शिवालयों और दशाश्वमेध घाट पर भोर से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। कांवड़ियों ने गंगा नदी में स्नान कर जल भरा और बोल बम का नारा है, बाबा तेरा सहारा है के जयकारों के साथ वाराणसी के लिए पैदल रवाना हुए।
भोपाल: बड़वाले महादेव में विशेष आयोजन
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित श्री बड़वाले महादेव मंदिर में सुबह 5 बजे से बाबा बटेश्वर का जल व दूध से अभिषेक लगातार जारी रहा। माँ वैष्णो धाम में अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ का पंचामृत से विशेष रुद्राभिषेक शुरू हुआ। मंदिर व्यवस्थापक पं. चंद्रशेखर तिवारी के अनुसार, यहां पिछले 12 वर्षों से प्रतिदिन रुद्राभिषेक की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रिमझिम फुहारों के बीच देशभर के मंदिरों में सुरक्षा के सख्त इंतजाम रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
श्रावण मास के पहले सोमवार पर पूरा देश शिवभक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही काशी, प्रयागराज, और झारखंड के देवघर समेत देशभर के शिवालयों और ज्योतिर्लिंगों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से मंदिर प्रांगण गुंजायमान हो उठे।
जानिए 3 अगस्त 2026 का राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन और अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह दिन, पढ़ें करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार का पूरा भविष्यफल।
जानिए 3 अगस्त 2026, सोमवार का विस्तृत पंचांग, सावन पूर्णिमा, रक्षा बंधन मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र और योग की पूरी जानकारी हिंदी में।
3 अगस्त 2026 का मूलांक फल यहाँ पढ़ें। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए अपनी नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य का हाल।
2 अगस्त 2026 का अंक ज्योतिष राशिफल पढ़ें। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी खास बातें।
2 अगस्त 2026 का राशिफल यहाँ पढ़ें। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़ी भविष्यवाणियाँ
जानिए 2 अगस्त 2026 का संपूर्ण पंचांग, जिसमें तिथि, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और सभी शुभ-अशुभ (राहुकाल) मुहूर्त की विस्तृत जानकारी हिंदी में दी गई है।
बाबा महाकाल की श्रावण-भाद्रपद मास की पवित्र सवारी 3 अगस्त को उज्जैन में निकलेगी। जानिए सवारी का रूट, समय, कार्यक्रम और अन्य खास बातें।
अंक ज्योतिष के अनुसार 1 अगस्त 2026 का राशिफल। मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए जानें करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति का हाल।
पढ़ें 01 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें यहाँ।