
अभिनेत्री बोली-पानी में सूट पहनकर तो नहीं जाऊंगी

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
टीवी के लोकप्रिय शो देवों के देव महादेव में मां पार्वती का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सोनारिका भदोरिया एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने साल 2016 में अपनी बिकिनी तस्वीरों पर हुए विवाद और सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है। साल 2016 में मॉरीशस में छुट्टियां मनाते हुए सोनारिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों ने उन्हें संस्कारहीन और बेशर्म तक कह दिया था और उनकी तस्वीरों पर भद्दे कमेंट्स किए गए थे।
पॉडकास्ट में एक्ट्रेस का बेबाक जवाब
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सोनारिका ने इस पुरानी कंट्रोवर्सी पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा-मैं बिकिनी पहनूंगी, किसी के बाप का क्या जा रहा है... मैं ये क्यों बोलूं कि मेरे पति और पिता को इससे दिक्कत नहीं है। मैं कहूंगी कि बिकिनी पहनने से मुझे खुद कोई परेशानी नहीं है।
पानी में सूट पहनकर तो नहीं जाऊंगी
सोनारिका ने सफाई देते हुए कहा कि यह विवाद तब हुआ जब देवों के देव महादेव शो खत्म हो चुका था। उन्होंने कहा कि उस दौरान हर कोई उनसे इंटरव्यू में यही सवाल पूछ रहा था कि पार्वती ने बिकिनी कैसे पहन ली। मैंने पर्दे पर सिर्फ एक किरदार निभाया था। मेरे निजी कपड़े मेरे उस आॅन-स्क्रीन कैरेक्टर को कैसे डिफाइन कर सकते हैं। अगर आप पानी में जा रहे हैं, तो बिकिनी नहीं पहनेंगे तो क्या पहनेंगे। मैं पानी में सूट पहनकर तो नहीं जाऊंगी।
ट्रोलर्स सिर्फ दूसरों की खुशियों से जलते हैं
ट्रोलिंग करने वालों पर निशाना साधते हुए सोनारिका ने कहा कि ऐसे लोग वही होते हैं जो दूसरों की लाइफ और उनकी खुशियों को देखकर अंदर ही अंदर जलते हैं। उन्हें इस बात की खुन्नस होती है कि वे खुद ऐसा क्यों नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि पार्वती के रोल में उन्हें जो अपार प्यार मिला, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार हैं, लेकिन लोगों को यह समझना होगा कि पर्दे के पीछे उनकी एक निजी जिंदगी भी है। इतनी ट्रोलिंग के बावजूद सोनारिका ने कभी खुद पर से भरोसा नहीं खोया और अपनी पसंद के अनुसार खुलकर जीना जारी रखा।

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान का केदारनाथ मंदिर जाना अब उनके लिए विवादों की वजह बन गया है। बरेली के प्रमुख धर्मगुरु और आॅल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने उनके मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करने को शरिया के खिलाफ बताते हुए फतवा जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की कथित पार्टनर अनीता आडवाणी की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस याचिका को 'लक्जरी लिटिगेशन' करार दिया।
सुनील लहरी ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' के ट्रेलर, कास्टिंग और वीएफएक्स पर अपनी बेबाक राय रखी है। जानिए उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।
अभिनेता इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने FRRO द्वारा जारी 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ 2 नवंबर 2026 तक अंतरिम राहत दी है। जानिए क्या है 10 अक्टूबर के प्रदर्शन और OCI कार्ड से जुड़ा पूरा मामला।
ए.आर. रहमान ने नमित मल्होत्रा की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' के संगीत और मेकिंग पर खुलकर बात की है। जानें फिल्म के म्यूजिक, 3.5 साल की मेहनत और रिलीज से जुड़ी खास बातें।
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। हमलावरों का मुख्य निशाना आमिर खान थे, लेकिन बांद्रा में 3 बार रेकी और कड़ी सुरक्षा के चलते प्लान बदलकर टाइगर श्रॉफ को टारगेट किया गया।
इन दिनों बॉक्स आफिस पर फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। एक तरफ रजनीकांत की जेलर 2 ने अपनी शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखा, तो दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना की उड़ता तीर ने पहले वीकेंड पर अच्छी रफ्तार पकड़ी।
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने होस्टिंग की कमान संभाली। मैरी कॉम कम वोट्स के चलते शो से बाहर हो गईं, जिससे आम्रपाली दुबे इमोशनल हो गईं। वहीं, मनीष गोयल को भी झटका लगा और काश्वी हीरानंदानी ने स्काउट-लव की क्लास लगाई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह