आज (30 अक्टूबर) के खबरों के सफरनामे में बात ट्रंप ने मोदी को कहां बताया फादर जैसा... राफेल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उड़ान की.. कनाडा में भारतीय कारोबारी की हत्या की... आंध्र प्रदेश के तट टकराये मोंथा की... एम्स के डॉक्टरों के टुन होने की.. मप्र में अफसरों के तबादलों पर लगी रोक और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की.

स्टार सुबह,
नमस्कार.. आज (30 अक्टूबर) के खबरों के सफरनामे में बात ट्रंप ने मोदी को कहां बताया फादर जैसा... राफेल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उड़ान की.. कनाडा में भारतीय कारोबारी की हत्या की... आंध्र प्रदेश के तट टकराये मोंथा की... एम्स के डॉक्टरों के टुन होने की.. मप्र में अफसरों के तबादलों पर लगी रोक और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की.
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को दक्षिण कोरिया में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन की सीईओ वार्ता में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और पीएम नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। ट्रंप ने उस समय का भी जिक्र किया, जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष चल रहा था और दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बातचीत की थी। विस्तार से पढ़िए..
चंडीगढ़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार सुबह हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल फाइटर जेट में उड़ान भर कर इतिहास रच दिया है। वह फाइटर प्लेट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और जाते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विस्तार से पढ़िए..
नई दिल्ली। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने कनाडा के एबॉट्सफोर्ड स्थित एक भारतीय मूल के उद्योगपति की हत्या और एक पंजाबी गायक के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। ये दोनों घटनाएं राजस्थान पुलिस की ओर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सक्रिय सदस्य जगदीप सिंह उर्फ जग्गा को अमेरिका में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद हुई हैं। विस्तार से पढ़िए..
अमरावती। चक्रवात मोन्था आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से गुजरकर बुधवार सुबह ओडिशा के गंजम में गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। गंजम के समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं और 80-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। लैंडफॉल के बावजूद अगले 6 घंटों तक इसका असर रहेगा। विस्तार से पढ़िए..
सीएम बोले- जागरुकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रन फॉर साइबर अवेयरनेस जागरूकता अभियान के आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पुलिस सहित सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि साइबर अपराध से लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, पूरे समाज की है। तकनीक और कानून अपने स्थान पर हैं, पर सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। जब नागरिक जागरूक होगा, तभी राष्ट्र सुरक्षित होगा। विस्तार से पढ़िए...
भोपाल। राजधानी में भोपाल में चार डॉक्टरों का नशे में धुत होकर एम्स के इमरजेंसी गेट के सामने हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें डॉक्टर गाड़ी की छत पर रखकर बीयर पीते और पुलिस को गाली देते नजर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने खुद को एम्स का डॉक्टर बताते हुए उलटा पुलिस वालों को धमकी और गालियां देना शुरू कर दिया।विस्तार से पढ़िए...
भोपाल। मध्यप्रदेश में सात फरवरी तक कलेक्टर, एसडीएम (संयुक्त कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर), तहसीलदार के तबादले नहीं किए जाएंगे। इन अधिकारियों के तबादले एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होंगे। यह निर्देश चुनाव आयोग ने मप्र के मुख्य सचिव को जारी किए हैं। आयोग के अनुसार अत्यधिक जरूरी होने पर अनुमति के बाद तबादले किए जा सकेंगे। विस्तार से पढ़िए..
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिसंबर से शुरू होने के आसार है। दावा किया जा रहा है कि यह सत्र पांच दिन का होगा। इसके लिए विस सचिवालय जल्द ही अधिसूचना जारी करेगा। बताया जाता है कि पांच दिन के छोटे सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक पेश किए जाने की तैयारी है। जहां विधेयकों को लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं तो विधानसभा सचिवालय ने भी सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विस्तार से पढ़िए..
कटनी। मध्य प्रदेश में कटनी जिले के कैमोर में भाजपा नेता नीलेश रजक हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए। आरोपी अकरम खान और प्रिंस जोसफ को कजरवारा से पकड़ा गया है। वे पुलिस पर फायरिंग कर रहे थे, पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में वो घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए तुरंत जबलपुर भेजा गया है। विस्तार से पढ़िए..
आज की बड़ी खबरें: भारत-फ्रांस के बीच 114 राफेल जेट का महासौदा। मध्य प्रदेश में रुद्राक्ष महोत्सव की तैयारी और एपस्टीन फाइल विवाद पर पहली FIR। पढ़ें देश-प्रदेश का पूरा अपडेट।
हर सुबह खबरों से अपडेट रहें.. स्टार सुबह का 12 फरवरी का बुलेटिन
स्टार सुबह बुलेटिन में (9 फरवरी) देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के साथ हम हाजिर हैं। एक ओर जहाँ रूस में भारतीय छात्रों पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय एक्शन में है।
इस्लामाबाद में 69 की मौत, मॉस्को में रूसी अधिकारी पर फायरिंग, पंजाब में आप नेता की हत्या और मप्र में राजनीतिक नियुक्तियों का काउंटडाउन।
आज की बड़ी खबरें: सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट। सुप्रीम कोर्ट का स्कूलों के लिए ऐतिहासिक फैसला। मध्य प्रदेश में संविदा महासम्मेलन और अनुराग जैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड।
देश-दुनिया की प्रमुख खबरें: संसद का बजट सत्र शुरू, बीटिंग द रिट्रीट 2026 संपन्न, मध्य प्रदेश में पुलिस कमिश्नर सहित 14 IPS बदले गए और फास्टैग KYC की अनिवार्यता खत्म।
आज की सुर्खियां मदर ऑफ ऑल डील... धार्मिक मर्यादा और प्रशासनिक निष्ठा के बीच के टकराव से लेकर मध्य प्रदेश के विकास पथ पर बढ़ते कदमों तक फैली हुई हैं।
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 20 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
खबरों के सफरनामे में आज ( 19 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.
स्टार सुबह, खबरों के सफरनामे में आज ( 17 जनवरी 2026) को बात देश- दुनिया, मध्यप्रदेश और आपके आसपास की. हर सुबह खबरी दुनिया से रूबरू करता बुलेटिन.

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह