सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।

थोक बाजार में शक्कर के दाम में 450 रुपए क्विंटल तक का उछाल
महीने की शुरुआत में 40 रुपए बिकने वाली शक्कर अब 52 पर पहुंची
सावन और रक्षाबंधन से पहले दामों में तेजी से आम आदमी की जेब कटी
जुलाई महीने के लिए भारत सरकार ने घटा दिया शक्कर का बाजार कोटा
इंदौर। स्टार समाचार वेब
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। सरकार के कड़े नियंत्रण वाली इस कमोडिटी के दामों में अचानक आई इस तेजी ने महंगाई भड़कने के संकेत दे दिए हैं। दरअसल, इस महीने की शुरुआत तक जो शक्कर 40 से 44 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, वह अब 50 से 52 रुपए प्रति किलो के भाव पर बेची जा रही है। वहीं, इंदौर के थोक बाजार में शक्कर के दाम 4880 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंच गए हैं। रिटेल कारोबारी बताते हैं कि थोक बाजार में आई अचानक तेजी के कारण फुटकर दुकानों पर भी दाम बढ़े हैं। इसका सीधा असर ग्राहकी पर दिख रहा है। आम उपभोक्ता अब अपनी जरूरत से कम मात्रा में शक्कर खरीद रहा है।
महंगाई दर भड़कने के आसार
देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है। ऐसे में शक्कर का महंगा होना कुल महंगाई दर को भी बढ़ाएगा। सावन और रक्षाबंधन के साथ ही त्योहारों का दौर शुरू होने वाला है, जिसमें शक्कर की खपत बढ़ जाती है, जिससे इसके दामों को और पंख लग सकते हैं।
दाम बढ़ने के पीछे तीन मुख्य कारण
सरकारी कोटे में कटौती: केंद्र सरकार हर महीने मिलों से खुले बाजार में बिकने वाली शक्कर का कोटा तय करती है। जून में यह कोटा 22.5 लाख टन था, जिसे जुलाई के लिए घटाकर 22 लाख टन कर दिया गया।
मानसून की बेरुखी: गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में बारिश कम होने से आगामी वर्ष में उत्पादन घटने की आशंका बन गई है। इस वजह से शक्कर मिलें भी अपना स्टॉक ऊंचे भाव पर बेच रही हैं।
निर्यात का प्रभाव: इस साल देश में शकर का उत्पादन 28 मिलियन टन होने का अनुमान है। लेकिन बीते दिनों सरकार ने 15 लाख टन शक्कर निर्यात की अनुमति दी थी, जिसकी आधी खेप विदेश भेजी जा चुकी है। इससे घरेलू बाजार में सप्लाई पर असर पड़ा है।
अर्थव्यवस्था पर असर: देश की महंगाई दर में शक्कर की हिस्सेदारी 1 फीसदी से ज्यादा है। त्योहारों में बढ़ती मांग और घटती सप्लाई के कारण माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में महंगाई की यह आग और भड़केगी।

NCLT की पहली 5-सदस्यीय बेंच ने जी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज पर मात्र ₹6.25 करोड़ चुकाने के प्लान पर रोक लगा दी है। संपत्ति ट्रांसफर करने पर भी प्रतिबंध है।
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच 1 सितंबर 2026 से पाकिस्तान में पेट्रोल 77 पैसे महंगा होकर 342.79 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 1.03 रुपये सस्ता हुआ है। जानिए अगस्त के रेट्स और असर की पूरी जानकारी।
आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच नए तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति को लंबे समय तक सख्त रखने की बढ़ती उम्मीदें भी उभरते बाजारों में जोखिम लेने की क्षमता पर दबाव डाल रही हैं।
कभी न कभी लगभग हर किसी को किसी न किसी जरूरी काम से बैंक जाना ही पड़ता है। भले ही अधिकतर काम आनलाइन बैंकिंग या फोन बैंकिंग से हो जाते हैं, लेकिन कुछ कामों के लिए ब्रांच विजिट करना ही पड़ता है। आप यहां जान सकते हैं कि किस शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।
आज यानी 1 सितंबर से कॉमर्शियल सिलेंडर औसतन 11.50 रुपए महंगा हो गया है। वहीं, मुंबई में दूध 9 रुपए प्रति किलो तक महंगा हो गया है। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन की ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उन्हें सब्सिडी का फायदा लेने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने शानदार प्रदर्शन किया है। वैश्विक तनाव और अमेरिकी-ईरान युद्ध के बावजूद भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8% दर्ज की गई।
भारतीय शेयर बाजार में आज सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में नए सिरे से तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण बाजार पर दबाव पड़ा। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को नुकसान पहुंचाया।
सेबी ने डिबॉक इंडस्ट्रीज और ट्रैफिकसोल पर लगाया प्रतिबंध और भारी जुर्माना। इसके अलावा जीएसटी परिषद की बैठक, विनिवेश के आंकड़े, विदेशी मुद्रा भंडार और बजट तैयारियों से जुड़ी अर्थव्यवस्था की बड़ी खबरें पढ़ें।
यूक्रेनी ड्रोन हमलों से रूसी रिफाइनरियों को हुए नुकसान के बाद भारत रूस को पेट्रोल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन गया है। जानें अगस्त में भारत से कितनी पेट्रोल सप्लाई हुई और इसके पीछे की पूरी रिपोर्ट।
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों पर खरा न उतरने के कारण एवरेस्ट और लालजी गोधू (Laljee Godhoo) की हींग की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा जांच में अन्य मसालों में भी गड़बड़ी पाई गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह