जहां एक ओर अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं दूसरी ओर बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है, लेकिन मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए हैं।

बंगाल जीत से भाजपा खुश,पर दो राज्यसभा सांसद चुनाव हारे
हार के चलते दोनों की राज्यसभा सीटें फिलहाल सुरक्षित बनीं

नई दिल्ली/भोपाल। स्टार समाचार वेब
जहां एक ओर अभिनेता से नेता बने विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं दूसरी ओर बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है, लेकिन मध्यप्रदेश से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए हैं। मुरुगन ने तमिलनाडु के अवांसी सीट से चुनाव लड़ा था, जहां वे 15 हजार से अधिक मतों से पराजित होकर दूसरे स्थान पर रहे। जार्ज कुरियन केरल के कांजीरापल्ली से भाजपा के प्रत्याशी थे, जो 29 हजार से अधिक मतों से हार गए हैं। दरअसल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दो साल पहले बनी एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। विजय की पार्टी टीवीके 108 सीटों पर चुनाव जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। लेकिन तमिलनाडु में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।
विजय बहुमत के आंकड़े से 10 सीटें दूर
थलापति विजय की टीवीके बहुमत के आंकड़े से मात्र 10 सीटें दूर है। टीवीके की सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के साथ वहां नए सरकार बनाने की हलचल तेज हो गई है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक्टर विजय किस पार्टी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाएंगे। क्योंकि, तमिलनाडु में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते टीवीके को राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
इन पार्टियों का मिल सकता है समर्थन
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टीवीके, कांग्रेस सहित दूसरे छोटे दलों के साथ गठबंधन पर मंथन कर रही है। खबर यह भी है कि टीवीके सभी घटक दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने पर भी विचार कर रही है। जिन पार्टियों के समर्थन का संकेत मिल रहा है, वे भी द्रविड़ मुनेत्र कझगम के साथ जुड़ी हुई हैं- इनमें कांग्रेस शामिल है, जिसने पांच सीटें जीती हैं, साथ ही भाकपा, सीपीआईएम वीसीके भी शामिल हैं, जिन्हें दो-दो सीटें मिली हैं।
भाजपा से नहीं करेंगे गठबंधन
टीवीके के सरकार बनाने के लिए संभावित रास्ता पट्टाली मक्कल काची का समर्थन है, जिसके पास पांच सीटें हैं। हालांकि, आॅल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के साथ सीधे तौर पर जुड़ने की संभावना कम ही लगती है, क्योंकि उसका गठबंधन भाजपा के साथ है, जिसे विजय ने अपना वैचारिक विरोधी बताया है।
नजरें राजभवन पर टिकीं
तमिलनाडु में सभी की नजरें राजभवन पर टिकी हैं, क्या राज्यपाल विजय को अल्पमत सरकार बनाने का न्योता देंगे, क्योंकि एक वरिष्ठ नेता ने इसकी तुलना 2006 के हालात से की है। डीएमके की अल्पमत वाली सरकार बाहरी समर्थन से चल पाई थी। वहीं टीवीके के सबसे कम उम्र के चुनाव जीतने वाले नेता रेवंत चरण ने सरकार बनाने को लेकर कहा, अस्थिरता का कोई डर नहीं है। हम सरकार बनाएंगे। गठबंधन या दूसरी पार्टियों से समर्थन के बारे में कोई भी फैसला पार्टी का आलाकमान ही लेगा।
यह भी पढ़िए....
विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक बंगाल जीत और तमिलनाडु में विजय का उदय
थलपति विजय की TVK ने तमिलनाडु चुनाव में रचा इतिहास, जीत के बाद फिल्म 'जन नायकन' को लेकर बढ़ा क्रेज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के समीप बीती देर रात ट्रक और पिकअप वाहन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और जमीन घोटाले को लेकर बड़ा अपडेट। ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, संजय सिंह ने SIT को सौंपे दस्तावेज।
नासा 2030 तक ISS को प्रशांत महासागर के पॉइंट निमो में गिराने की तैयारी में है। जानिए इस डीऑर्बिट प्लान की पूरी प्रक्रिया और पर्यावरणविदों द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बारे में।
महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन की बैठक में विधायकों की भारी गैरमौजूदगी। क्या MVA का अंत नजदीक है? जानिए उद्धव ठाकरे ने सहयोगियों से क्या पूछा।
अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही। 1 की मौत, 4 लापता। वायुसेना और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
क्या पासपोर्ट भारतीय नागरिकता का सबूत है? विदेश मंत्रालय के ताजा बयान और बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के संदर्भ में जानें भारतीय नागरिकता के कानूनी दस्तावेज और नियम।
ओडिशा हाईकोर्ट में एक पति ने याचिका दायर कर अपने पत्नी को खोज निकालने के लिए गुहार लगाई, लेकिन मामले की सुनवाई के समय हाई कोर्ट को पता चला कि, पति-पत्नी के बीच मतभेद और कलह थी। जिसके चलते पत्नी घर छोड़कर चली गई थी।
उत्तरप्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है। भाजपा की नई टीम में ओबीसी को तरजीह दी गई है। दरअसल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपनी टीम की घोषणा की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर में बढ़ रहे साइबर अपराधों और आनलाइन धोखाधड़ी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पीएम ने 52वीं प्रगति मीटिंग की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने अपने आवास पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने एसएसपी संजय कुमार वर्मा को एक पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा चिंताओं से अवगत कराया है।