यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग कमर्शियल जहाजों (एमटी सिबू 1 और एम/वी लुटुफ) को अगवा कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

जहाजों में सवाल भारतीय बंधक, सभी सुरक्षित
भारतीय अधिकारी स्थिति की कर रहे निगरानी
पुंटलैंड तट के पास कार्गो जहाज भी बना निशाना
जहाज पर तुर्किये के हथियार और संचार उपकरण
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
यमन और सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग कमर्शियल जहाजों (एमटी सिबू 1 और एम/वी लुटुफ) को अगवा कर लिया है। दोनों जहाजों पर कुल 30 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें 22 भारतीय नागरिक शामिल हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जहाजों पर सवार सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। भारतीय अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यमन तट से लगभग 30 नॉटिकल मील दूर अदन की खाड़ी में इरिट्रिया के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर एमटी सिबू 1 को हथियारबंद लुटेरों ने कब्जे में ले लिया। इस जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें से 16 भारतीय हैं।
पुंटलैंड तट से कार्गो जहाज पर कब्जा
दूसरी घटना 17 अगस्त की है, जहां सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास कैमरून के झंडे वाले कार्गो जहाज एम/वी लुटुफ को हाईजैक किया गया। इस जहाज पर 10 क्रू सदस्य हैं, जिनमें 6 भारतीय, 1 तुर्किये का नागरिक, 1 जॉर्जियाई नागरिक और 2 सर्बियाई सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। आठ समुद्री लुटेरों ने पुंटलैंड के ईयल जिले के पास इस वारदात को अंजाम दिया।
जहाज पर लदे थे तुर्किये के हथियार
अधिकारियों के मुताबिक, एम/वी लुटुफ सोमालिया के मोगादिशु स्थित तुर्किये सैन्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए हथियार, संचार और सैटेलाइट उपकरण ले जा रहा था। जहाज का मालिकाना हक पोलर मूवमेंट शिपिंग के पास है।
तुर्किये की सैन्य निगरानी
हाईजैक की खबर के बाद तुर्किये के दो जहाज, हेलीकॉप्टर और ड्रोन इलाके में निगरानी के लिए पहुंचे। इस बीच खबर है कि हाईजैक जहाज के पास से लौटी एक संदिग्ध नाव पर हवाई हमला हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। हालांकि, इस हमले की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और यह भी साफ नहीं है कि हमला किसने किया।
भारतीयों की सुरक्षित वापसी प्राथमिकता
एम/वी लुटुफ और उसके चालक दल की मौजूदा स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अदन की खाड़ी में हुई इन घटनाओं से समुद्री सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भारतीय विदेश और शिपिंग मंत्रालय भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और रकफ रोकने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में तनाव और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
उत्तरप्रदेश के बाराबंकी जिले के सफदरगंज में बीती देर रात चलती कार आग का गोला बन गई। कार में सवार चालक बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। आग बुझने के बाद कार के अवशेष में कुछ हड्डियां ही बची थीं।
दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह