जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।

वीडियो कॉल में जवानों ने कहा-सरेंडर कर दो हम तुम्हारे साथ हैं
आतंकी बोला-मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं

श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था। इस दौरान अफसरों ने उससे सरेंडर करने की अपील की थी। सामने आए वीडियो में एक अधिकारी को भट से यह कहते हुए सुना गया-हम तुम्हारे साथ हैं। हालांकि, उसने आत्मसमर्पण करने से साफ इंकार कर दिया और कहा- मुझे अल्लाह से मुलाकात करनी है, मैं बहुत खुश हूं। इसके बाद सुबह होने से पहले ही दोबारा गोलीबारी शुरू हो गई और सुरक्षा बलों ने कुलगाम के कई गांवों में अपना आपरेशन तेज कर दिया।
सीआरपीएफ चौकी पर हमले में शामिल थे आतंकी
मारा गया आतंकी लतीफ भट और उसका साथी उमर निसार डार 11 नवंबर को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक चौकी पर हुए हमले में शामिल थे। निसार डार सोमवार को कुलगाम में हुई एक अन्य मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में 11 नवंबर को सीआरपीएफ चौकी पर हमला करने से ठीक पहले डार और भट को इलाके की रेकी करते हुए साफ देखा जा सकता है। इस हमले में सुरक्षाबलों के तीन जवान घायल हो गए थे, जिसके बाद से इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च और घेराबंदी अभियान चलाया जा रहा है और पूछताछ के लिए 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कई जगहों की थी रेकी और साजिश
पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर के हमले की जांच से पता चला है कि स्थानीय निवासी उमर निसार डार ने हमले से पहले लतीफ भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 नवंबर को दोनों ने मीर बाजार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे इलाकों में संभावित ठिकानों की पहचान करने और सुरक्षा बलों पर हमले की योजना बनाई थी।
हमले के बाद दोनों हो गए थे फरार
11 नवंबर को डार और भट ने अखरान में सीआरपीएफ की चौकी पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने उनकी पहचान की। फुटेज में हमले से पहले की गतिविधियों और वारदात के बाद भागने की हरकतें कैद हुई थीं। खास बात यह है कि डार के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम के एक पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
कई आतंकी वारदातों में था शामिल
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि निसार डार पिछले पांच-छह महीनों से लतीफ भट को पनाह दे रहा था और उसे हरसंभव मदद मुहैया करा रहा था। स्थानीय स्तर पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाला लतीफ भट 22 जुलाई को अनंतनाग में पुलिस पर हुए उस आतंकी हमले में भी मुख्य रूप से शामिल था, जिसमें एक पुलिसकर्मी बलिदान हो गया था।
खबर अपडेट की जा रही है....

बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तीन सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि आप गुमराह कर रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप ले चुका है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की संभावना। ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत दिए जाने पर 2002 के गुजरात दंगा केस की पीड़िता बिलकिस बानो ने दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और उनके परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगी।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह