बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।

गांव की महिलाएं निकलीं आगे, काम में बढ़ी भागीदारी
पीएलएफएस के आंकड़ों से उपलब्धि आई सामने
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं। पिछले एक साल में ग्रामीण महिलाओं के रोजगार दर में जबरदस्त उछाल आया है और बेरोजगारी दर घटकर निचले स्तर पर पहुंच गई है, जो देश के ग्रामीण विकास का एक बड़ा संकेत है। दरअसल, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे के अक्टूबर 2026 के आंकड़ों के अनुसार, देश में महिलाओं की रोजगार और आर्थिक भागीदारी को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों की महिलाएं तेजी से वर्कफोर्स का हिस्सा बन रही हैं और महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी बढ़ने की रफ्तार गांवों में शहरों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

ग्रामीण कामकाजी दर में इजाफा
अक्टूबर 2026 में ग्रामीण महिलाओं की लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट बढ़कर 39.5 फीसदी हो गई, जबकि शहरी महिलाओं के मामले में यह आंकड़ा 25.9 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले एक साल की तुलना में ग्रामीण महिलाओं की एलएफपीआर में 1.1 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि यह अक्टूबर 2025 में 38.4 फीसदी थी। वहीं, इसी अवधि में शहरी महिलाओं की भागीदारी 25.4 फीसदी से बढ़कर 25.9 फीसदी ही पहुंच पाई है।
पॉपुलेशन रेशियो में भी सुधार
महिलाओं के वर्कर पॉपुलेशन रेशियो में भी उल्लेखनीय सुधार देखा गया है, जो यह दर्शाता है कि कुल आबादी में कितने प्रतिशत लोग वास्तव में कार्यरत हैं। अक्टूबर 2026 में महिलाओं का कुल हढफ बढ़कर 33.3 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले 32.4 फीसदी था। इसमें ग्रामीण महिलाओं का हढफ 36.9 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी और शहरी महिलाओं का 22.9 फीसदी से बढ़कर 23.7 फीसदी हो गया है।
बेरोजगारी में भी आया अंतर
बेरोजगारी दर के मोर्चे पर ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला है। अक्टूबर 2026 में ग्रामीण महिलाओं की बेरोजगारी दर घटकर 3.8 फीसदी रही, जबकि शहरी महिलाओं में यह 8.7 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, पिछले एक साल में दोनों ही क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में गिरावट आई है, जिससे कुल महिलाओं की बेरोजगारी दर अक्टूबर 2025 के 5.4 से घटकर अक्टूबर 2026 में 5 फीसदी पर आ गई है।
देशभर से जुटाई जानकारी
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किए जाने वाले इस सर्वेक्षण के अक्टूबर 2026 के आंकड़े करंट वीकली स्टेटस (सर्वे से पहले के सात दिनों) के आधार पर तैयार किए गए हैं। इस महीने देशभर के कुल 3,70,475 लोगों से जानकारी जुटाई गई थी, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 2,11,474 और शहरी क्षेत्रों के 1,59,001 लोग शामिल थे।
| क्षेत्र | अक्टूबर 2025 | अक्टूबर 2026 |
| ग्रामीण महिलाएं | 38.4% | 39.5% |
| शहरी महिलाएं | 25.4% | 25.9% |
| कुल महिलाएं | 34.2% | 35.0% |

बदलते भारत की सबसे खूबसूरत तस्वीर अब देश के गांवों से निकलकर सामने आ रही है, जहां नारी शक्ति आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही है। रोजगार आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी में ग्रामीण महिलाएं शहरों से कहीं आगे निकल चुकी हैं।
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश के पांच जिलों में एक साथ छापेमारी की है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संबंधित ठिकानों पर दबिश दी है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर लतीफ भट को मार गिराया है। एनकाउंटर से पहले सुरक्षा बलों ने आतंकी लतीफ भट को वीडियो कॉल भी किया था।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमले के बाद CRPF ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। डीजी जीपी सिंह की समीक्षा के बाद नई एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें जवानों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट और हेडगियर अनिवार्य किया गया है। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगी है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आप नेताओं को कड़ी फटकार लगाई। अदालत ने तीन सप्ताह का अंतिम अवसर देते हुए कहा कि आप गुमराह कर रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अकवान' भीषण रूप ले चुका है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यनम तट से टकराने की संभावना। ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए पूरी अपडेट।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो दोषियों को जमानत दिए जाने पर 2002 के गुजरात दंगा केस की पीड़िता बिलकिस बानो ने दुख और अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बिना उनका पक्ष सुने पारित किए गए इस आदेश ने उनके और उनके परिवार के लिए पुराने डरों को फिर से जिंदा कर दिया है, लेकिन वह इस फैसले के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई पूरी ताकत से जारी रखेंगी।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। हमले के महज पांच दिन के भीतर ही सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को ढेर कर दिया।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार स्थित ज्वाला नगर इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक पुराना चार मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता या उम्मीदवार को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदाय के लिए किसी विशेष निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग करने का अधिकार नहीं है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह