"The Nawab of Bhopal was a traitor, is a traitor, and will remain a traitor."

नगर निगम परिषद की बैठक में हंगाम करता विपक्ष. स्टार समाचार
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में गुरूवार को उस समयजोरदार हंगामा देखने को मिला, जब भाजपा पार्षद देवेंद्र भार्गव के हमीदिया अस्पताल, कॉलेज और स्कूल का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। सदन में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे और भाजपा व कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके चलते सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने इस दौरान बयान दिया कि "भोपाल का नवाब गद्दार था, गद्दार है और गद्दार रहेगा।"
परिषद की बैठक में भाजपा पार्षद विलास राव घाड़गे ने नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही। इसके विरोध में कांग्रेस पार्षदों और एमआईसी सदस्य जगदीश यादव ने कमिश्नर का बचाव किया, जिसके बाद कुछ देर हंगामा हुआ। अध्यक्ष सूर्यवंशी के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई और प्रश्नकाल शुरू किया गया।
हमीदिया के नाम बदलने के अलावा, बैठक में पुराना अशोका गार्डन का नाम 'राम बाग' और 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद चौराहे का नाम 'विवेकानंद चौक' करने के प्रस्ताव भी बहुमत से पारित किए गए। इन प्रस्तावों का भाजपा पार्षदों ने समर्थन किया, जबकि कांग्रेस ने नाम बदलने की राजनीति पर सवाल उठाए। इसके अलावा शहर में 25 करोड़ रुपये की लागत से 6 नए विसर्जन कुंड बनाने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित हुआ। ये कुंड एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप बनाए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी।
बैठक के दौरान परिषद हॉल में बारिश का पानी भी टपकने लगा, जिस पर अध्यक्ष सूर्यवंशी ने जल्द ही बिल्डिंग के रेनोवेशन की बात कही। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने नामकरण की राजनीति पर आपत्ति जताई और कहा कि वे पुनरीक्षित बजट को लेकर कोर्ट जाएंगी, क्योंकि जनसमस्याओं पर चर्चा नहीं हुई। वीआईपी रोड पर चौपाटी बनाने के मुद्दे पर भी पिछली बैठक की जांच रिपोर्ट न आने पर सवाल उठाए गए।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।