उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की डूबने से मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी।
लखीमपुर। स्टार समाचार वेब
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जनपद में तड़के एक भयावह सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार छह लोगों में से पांच की डूबने से मौत हो गई, जबकि चालक घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बारात से लौट रही आल्टो कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। गांव मझरा पूरब में कार पुल से सुटिया नदी में गिर गई, जिसमें डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बहराइच जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं, कार चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में पांचों मृतकों की पहचान हो गई है। जिसमें जितेंद्र मल्लाह 23 वर्ष निवासी घाघरा बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच, घनश्याम मल्लाह 25 वर्ष बैराज थाना सुजौली जनपद बहराइच, लालजी मल्लाह 45 वर्ष निवासी सीशियन पुरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच,अजीमुल्ला उम्र 45 वर्ष निवासी गिरिजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच और सुरेंद्र मल्लाह उम्र 56 वर्ष निवासी रामवृक्ष पूरवा थाना सुजौली जनपद बहराइच शामिल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही पढुआ प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाया। कार चालक बबलू पुत्र राजेश निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच को पुलिस ने बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जबकि कार में सवार अन्य पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पीएम के लिए लखीमपुर भेजा।
हर संभव सहायता का आश्वासन
इस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की पड़ताल की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।