उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और पंजाब से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। उत्तराखंड के देहरादून और अन्य इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही हुई।

भूस्खलन के चलते 22 दिन से बंद माता वैष्णो देवी यात्रा बुधवार को फिर शुरू हो गई। यात्रा के शुरू होने पर भक्तों में खुशी का माहौल है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार में मानसून का कहर बरकरार है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि राजस्थान, गुजरात और पंजाब से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। उत्तराखंड के देहरादून और अन्य इलाकों में बादल फटने से भारी तबाही हुई। बारिश और आपदा में कई लोगों की मौत हो गई और 16 लोग अभी भी लापता हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के कटरा में 22 दिन से बंद वैष्णो देवी यात्रा आज (बुधवार) से शुरू हो गई। 26 अगस्त को यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास लैंडस्लाइड के बाद से यात्रा बंद थी। दरअसल, पिछले कई महीनों की मूसलाधार बारिश के बाद अब मानसून उत्तर भारत से विदा लेने लगा है। मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। हालांकि, कुछ राज्यों को अभी भी बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। खासकर यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट है।

पहाड़ी राज्यों में बादल फटने, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड्स से भारी तबाही मची हुई है। पहाड़ी राज्यों को भी बारिश से जल्द ही राहत मिल जाएगी। वहीं दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में तेज बारिश होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग ने दावा किया है कि गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों से मानसून विदा ले चुका है। वहीं, देश के बाकी राज्यों में मानसून की वापसी जारी है। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिन तक तेज बारिश की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड में अब तक सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की 46 घटनाएं सामने आईं, जिसके कारण 140 से अधिक भूस्खलन और 97 फ्लैश फ्लड्स की घटनाएं देखी गईं। हिमाचल और उत्तराखंड में रात भर बारिश होती रही। बारिश के तेज बहाव में 5 लोगों बह गए। वहीं, देहरादून में 18 लोगों की मौत हो गई और 500 से अधिक लोगों के फंसे होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में आज मौसम विभाग ने तेज बारिश के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों में लखनऊ समेत सूबे के 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश होगी। अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर समेत आसपास के जिलों में बारिश का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण समेत कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के भी कई जिलों में तेज बरसात का अनुमान लगाया है। पुणे समेत ठाणे, रायगढ़, सतारा, और छत्रपति संभाजी नगर में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मुंबई समेत आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा नासिक, पालघर और नागपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है।

9 जिलों में मध्यम बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। कवर्धा के घुमाछापर गांव के पास टमरू नाले में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बाढ़ की चपेट में आ गई, जिसमें सवार सात मजदूर भी बह गए। हालांकि सभी मजदूरों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में सिंगपुर पठार के पास रपटे में अचानक बाढ़ का पानी आ गया। जिसे पार कर रहा युवक बाइक सहित बह गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश पर जलवायु कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद् सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति के मद्देनजर शनिवार तड़के जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एनएच-9 स्थित बागड़पुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से टक्कर लगने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।
सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका पर राजस्थान सरकार से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि वह कोई अनहोनी नहीं चाहता। अगली सुनवाई 21 जुलाई को होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की SIR प्रक्रिया के दौरान हटाए गए 58 लाख वोटरों के मामले में चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। जानें क्या है पूरा विवाद और कोर्ट की अहम टिप्पणी।
आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्य में बढ़ते मामलों और स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानें।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जानें पूरी घटना और जांच से जुड़े अपडेट।
अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रायश्चित अनुष्ठान की शुरुआत। पुलिस रिमांड और राजनीतिक बयानों के बीच पूरी अपडेट।
नीट पेपर लीक और शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल 20वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जानें स्वास्थ्य की स्थिति, विपक्षी नेताओं का समर्थन और 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च की पूरी जानकारी।
बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी भरी एक पर्ची मिली। हालांकि, जांच के बाद यह धमकी पूरी तरह अफवाह साबित हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। भारत बना दुनिया का 5वां देश। जानें ट्रेन की खासियत और पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें।