पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती का भाजपा ने चुना दिन
आनन-फानन में शुभेंदु अधिकारी को बलाया गया दिल्ली

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी तय हो गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने घोषणा की है कि 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। अभी यह जानकारी समाने नहीं आई है कि शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन नेता शामिल होंगे। दावा किया जा रहा है कि अतिथियों की सूची तैयारी की जा रही है। दरअसल, बंगाल में 9 मई इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। हालांकि, बंगाल के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है। लेकिन बंगाल के चुनावी नतीजों ने केवल सत्ता नहीं पलटी, बल्कि एक नया इतिहास लिख दिया है। भाजपा की इस प्रचंड जीत के महानायक और मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार शुभेंदु अधिकारी के नाम की गूंज अब दिल्ली से कोलकाता तक है। आज शुभेंदु को दिल्ली भी बुलाया गया है। गौरतलब है कि बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसे लंबे समय से पूर्वी भारत में विपक्ष का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।
कल्पना से परे आया परिणाम
बंगाल की राजनीति में 4 मई को वो हो गया जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी। मेदिनीपुर के शुभेंदु अधिकारी ने न केवल अपना गढ़ बचाया, बल्कि भवानीपुर सीट में सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देकर पूरे देश को चौंका दिया है। अब गलियारों में बस एक ही चर्चा है कि क्या दादा ही होंगे बंगाल के अगले मुख्यमंत्री?
पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल अधिकारी
राजनीति के अखाड़े में विरोधियों को चित करने वाले शुभेंदु अधिकारी पढ़ाई के मामले में भी काफी सधे हुए हैं। उनका शुरुआती जीवन पूर्व मेदिनीपुर की गलियों में बीता जहां शुरुआती पढ़ाई मेदिनीपुर के स्थानीय स्कूलों से हुई। उन्होंने 1987 में कांथी मॉडल स्कूल से अपनी हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा पास की। उसके बाद उन्होंने कदम रखा कॉलेज की दुनिया में।
ग्रेजुएशन और मास्टर्स का सफर
नेताजी ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कांथी पीके कॉलेज से पूरी की जो विद्यासागर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी। पढ़ाई का चस्का ऐसा था कि उन्होंने कोलकाता की मशहूर रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी का रुख किया। यहां से उन्होंने एमए की डिग्री हासिल की यानी राजनीति के दांव-पेच सीखने से पहले उन्होंने कला के विषयों को गहराई से समझा है।
यह भी पढ़िए....
विधानसभा चुनाव 2026: भाजपा की ऐतिहासिक बंगाल जीत और तमिलनाडु में विजय का उदय
बंगाल और असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: पीएम मोदी बोले- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल
बंगाल-असम में भाजपा की अप्रत्याशित बढ़त पर मध्यप्रदेश में जश्न... देश के नक्शे से कांग्रेस गायब

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह