पश्चिम बंगाल की फलता सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है। टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था।

देश छोड़कर भाग रहे पूर्व विधायक को एसटीएफ ने पकड़ा
बंगाल एसटीएफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देगी विस्तार से जानकारी
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की फलता सीट से टीएमसी के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा है। टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में था। गौरतलब है कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान आईपीएस जय पाल शर्मा को धमकी देकर सुर्खियों में आया था। जहांगीर ने पुष्पा वाले अंदाज में कहा था कि झुकेंगे नहीं। फलता सीट पर चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को जीत मिली थी। जहांगीर खान की गिरफ्तारी किस जगह से और कब की गई, इस संबंध में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान की गिरफ्तारी के संबंध में अधिक जानकारी साझा कर सकती है। जहांगीर खान फलता विधानसभा सीट के लिए हाल ही में हुए चुनाव के बाद से लापता चल रहा था।
जहांगीर के खिलाफ सात केस दर्ज
पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ को कई मामलों में जहांगीर खान की तलाश थी। जहांगीर खान के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। एसटीएफ ने जहांगीर खान को पकड़ने के लिए टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लिया। जहांगीर के एक सहयोगी का फोन जब ट्रैक किया गया, एसटीएफ जहांगीर खान तक पहुंच गई।
छोड़ दिया था चुनाव मैदान
जहांगीर खान के खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। जहांगीर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज है, जिसकी जांच ईडी कर रही है। जहांगीर को टीएमसी ने हालिया चुनाव में फलता सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहांगीर खान ने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
यह भी पढ़िए...
पश्चिम बंगाल: फलता में फिर से जनता अपने वोट से तय करेगी फैसला... 285 केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान
पश्चिम बंगाल में देशद्रोह का केस दर्ज... पूर्व सीएम ममता बनर्जी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बेंगलुरु का एक स्टार्टअप कुत्तों की सूंघने की अद्भुत क्षमता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को मिलाकर कैंसर की शुरुआती पहचान की नई तकनीक विकसित कर रहा है। इस अनोखी रिसर्च के बारे में विस्तार से यहाँ जानें।
दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले की चार्जशीट में NIA ने बड़ा खुलासा किया है। धमाके में VBIED कार का इस्तेमाल हुआ था और DNA जांच से कार के अंदर उमर उन नबी की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।
नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में आकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने और अधिकारियों के वेतन से 5 लाख मुआवजा देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।
केंद्र सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण के तहत 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को फोर-ट्रैक करने और तीन नई मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे 14 जिलों और 56 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पर GBU के छात्र अक्षय त्रिपाठी को मिले 5 लाख के नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। CJI सूर्यकांत ने डीएम से जवाब तलब किया है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को 5 मंजिला पीजी हादसे के बाद पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में 7 लोगों की मौत और 5 लोगों के घायल होने के बाद अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईडी ने कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली से जुड़े ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई बेंगलुरु, बेलगावी और महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ चलाई गई। जांच का मुख्य कारण 18 शराब लाइसेंस यानी बार लाइसेंस देने में हुई गड़बड़ी बताई जा रही है।
केंद्र सरकार के नए लेबर कोड के तहत 21,000 रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वैधानिक बोनस का लाभ मिलेगा। जानिए बोनस की गणना और नियम।
मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) से प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घूमने वाला रोहन पारेख गिरफ्तार। पीएम मोदी के दौरे से पहले हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी।
दिल्ली के सत्य निकेतन में पीजी बिल्डिंग गिरने की दर्दनाक घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में इमारतों की सुरक्षा जांच और सेफ्टी ऑडिट के संकेत दिए हैं। जानें पूरी खबर।