भारत चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग के आदेश दिए हैं। यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है। इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ।

पश्चिम बंगाल के फलता में भी री-पोलिंग के आदेश
गड़बड़ी की शिकायतों के बाद फिर से होगी वोटिंग
फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की तेज
सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे
कोलकाता। स्टार समाचार वेब
भारत चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर भी दोबारा वोटिंग के आदेश दिए हैं। यह फैसला चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद लिया गया है। इससे पहले शनिवार को ही दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान संपन्न हुआ। इनमें मगराहाट पश्चिम के 11 और डायमंड हार्बर के 4 बूथ शामिल थे। अब चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि इसी तरह की स्थिति को देखते हुए फलता में भी दोबारा मतदान कराया जाएगा। आयोग का कहना है कि वोटिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए यह जरूरी कदम उठाया गया है। इस फैसले के बाद प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
जहांगीर के करीबी ने दी थी धमकी
दरअसल, यह फैसला उस वक्त आया जब दक्षिण 24 परगना जिले के इस इलाके में भारी बवाल मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के करीबी पंचायत प्रधान इसराफिल ने उन्हें नतीजे आने के बाद हिंसा और आगजनी की धमकी दी थी।
आयोग ने मानी वोटरों की मांग
गुस्साए हाशिमनगर गांव के सैकड़ों लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, सड़कों पर उतर आए। भाजपा के झंडे लेकर ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर दिया और सुरक्षा के साथ-साथ दोबारा चुनाव कराने की मांग की। बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां सीआरपीएफ की भारी तैनाती करनी पड़ी।
285 बूथों पर फिर से होगी री-पोलिंग
चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक, फलता विधानसभा के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा री-पोलिंग कराई जाएगी। इसमें सहायक मतदान केंद्र भी शामिल रहेंगे। पूरी प्रक्रिया एक साथ कराई जाएगी ताकि हर बूथ पर समान माहौल बना रहे और किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना न रहे।
मतगणना 24 मई 2026 को होगी
मतदान की तारीख भी तय कर दी गई है. 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाए और हर केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो। री-पोलिंग खत्म होने के बाद मतगणना 24 मई 2026 को की जाएगी। इसी दिन नतीजों की तस्वीर साफ होगी और उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
सुरक्षा पर आयोग ने मानी गलती
बेलियाघाटा विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार कुणाल घोष ने स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिना प्रतिनिधियों की मौजूदगी के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जो आवाजाही हो रही थी, उस पर पार्टी की आपत्ति के बाद आयोग ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और भरोसा दिया है कि आगे ऐसा नहीं होगा।
यह भी पढ़िए...
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: सख्त सुरक्षा के बीच 15 मतदान केंद्र्रों पर हो रहा पुनर्मतदान
चुनावी रण 2026: क्या बंगाल में होने वाला है 'तख्तापलट'? एग्जिट पोल के चौंकाने वाले आंकड़े

SEO विवरण (Description): संसद से 'जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल 2026' पारित हो गया है। जानिए 2 साल से अधिक देरी पर नए नियम, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की भूमिका और फर्जीवाड़े रोकने के उपायों के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
भारत सरकार और मेटा के बीच 5-6 अगस्त को अहम बैठक होने जा रही है। पीएम मोदी का वीडियो हटने, CSAM और एआई कंटेंट के मुद्दों पर केंद्र सरकार ने मेटा को तलब किया है।
यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर जहाज एजीएन राग्नार पर हुए हमले में लापता दो भारतीय नागरिकों की तलाश जारी है। विदेश मंत्रालय ने इस घटना के साथ-साथ पाकिस्तान, पीओके चुनाव, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और बांग्लादेश पर बड़ा बयान दिया है।
जोधपुर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे 87 वर्षीय आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने 20 दिन की पैरोल मंजूर की। जानिए क्या रहे अदालत के निर्देश और सरकारी आपत्तियां।
पूर्व राज्यपाल, दिग्गज कांग्रेस नेता और प्रख्यात शिक्षाविद डीवाई पाटिल का 92 वर्ष की उम्र में कोल्हापुर में निधन। जानिए उनके राजनीतिक सफर, पद्मश्री सम्मान और राज्यपाल के रूप में उनके योगदान के बारे में विस्तार से।
एयर इंडिया ने मंगलवार को पुष्टि की कि मंगलवार को फुकेट से दिल्ली जा रही फ्लाइट एआई-2379 को क्रूज के दौरान अशांति (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा, जिससे ऊंचाई में क्षणिक बदलाव हुआ। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री तथा क्रू सदस्यों ने सुरक्षित रूप से उतरे।
तमिलनाडु में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन विवादों में घिर गए हैं। एक रैली के दौरान सीएम और अभिनेत्री को लेकर किए गए एक अभद्र बयान पर उनकी कड़ी आलोचना हो रही है। उनके खिलाफ पुलिस ने छह धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां भाजपा और सहयोगी दलों की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ संसद के भीतर कई अहम विधायी कार्यों के साथ-साथ हंगामे के पूरे आसार बने हुए हैं।
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।
देश में आठवीं जनगणना को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। भारत में आजादी के बाद पहली बार जनगणना के मुख्य चरण में जाति संबंधी आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे। भारत के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत बर्फबारी वाले क्षेत्रों से होने जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह