भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी
भारत और पाकिस्तान महिला टीम का लाइव मैच फ्री में देखें
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ आज बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करना चाहेगी। दरअसल, महिला टी20 वर्ल्ड कप का छठा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी रविवार को होना है। भारतीय टीम अपनी पहली आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने के अपने अभियान के आगाज में आज पाकिस्तान से भिड़ेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब जीता था और हाल ही के महीनों में आॅस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद पूरे आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट में उतर रही है।
भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी
महिला टी20 क्रिकेट में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में से भारत ने 13 में जीत हासिल की है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत 2024 महिला टी20 विश्व कप में दुबई में हुई थी, जहां भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था।
स्मृति और शेफाली से उम्मीद
महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को उप-कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। दोनों का प्रदर्शन हाल ही के समय में उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़कर अपनी फॉर्म वापस हासिल की है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा से भी टीम को बड़ी उम्मीदें होंगी।
भारत में मैच यहां लाइव कहां देखें
भारतीय महिला बनाम पाकिस्तान महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी, जबकि टीवी पर इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 विश्व कप का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा। मैच अगर फ्री में देखना चाहते हैं तो आप डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार-
भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा।
पाकिस्तान महिला टीम: गुल फिरोजो, मुनीबा अली (विकेटकीपर), सायरा जबीन, आयशा जफर, इरम जावेद, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, नतालिया परवेज, इमान फातिमा, डायना बेग, नाशरा संधू, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, तुबा हसन, तस्मिया रुबाब।
यह भी पढ़िए....
सफल बल्लेबाज: टी-20 इंटरनेशनल में स्मृति मंधाना ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स की ताजा मेडल टैली सामने आ गई है। इस सूची में चीन 25 गोल्ड समेत कुल 40 पदकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 12वें नंबर पर है।
जापान के नगोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के सोमवार को भारत ने दो नए पदक अपने नाम किए। पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम ने रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल ने कांस्य पदक हासिल किया।
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराया। शेफाली वर्मा के नाबाद शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत फाइनल में पहुंचा, जहां 22 सितंबर को श्रीलंका से मुकाबला होगा।
एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों और जीत का खाता खोल दिया है। रविवार को मुकाबले शुरू होते ही भारतीय दल ने कई स्पर्धाओं में अपना दबदबा साबित किया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच के टिकट 25 तारीख से ऑनलाइन मिलेंगे। कीमत 1 हजार से शुरू, जोमेटो पर करें बुकिंग।
एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। श्री चरणी के 4 विकेट और शेफाली वर्मा की नाबाद 40 रनों की पारी की पूरी खबर पढ़ें।
दिल्ली में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से मात दी। अभिषेक शर्मा के 34 गेंदों पर 108 रन और गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। पूरी मैच रिपोर्ट यहां पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 70वीं शालेय राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शहडोल में आयोजित इस स्पर्धा में 10 संभागों के 240 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा।
ICC की ताजा पुरुष खिलाड़ी रैंकिंग में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा T20I बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने T20I गेंदबाजों की टॉप-10 में जगह बना ली है। इसके अलावा वनडे और टेस्ट रैंकिंग में कई अन्य खिलाड़ियों को भी बड़ा फायदा हुआ है।
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।