रीवा जिले के क्योटी जल प्रपात में पिकनिक मनाने आए एयर फोर्स के जवान की डूबने से मौत हो गई। प्रयागराज से आए जवानों के ग्रुप के साथ हादसा रविवार शाम हुआ। शव एसडीईआरएफ की मदद से सोमवार सुबह बरामद किया गया। इसी तरह मऊगंज में खदान में युवक का शव और अतरैला में मासूम के नदी में कूदने की घटना भी सामने आई है।

प्रयागराज से पिकनिक मनाने आया था जवानों का ग्रुप
रीवा, स्टार समाचार वेब
सिरमौर थाना क्षेत्र के क्योटी जल प्रपात में एयर फोर्स का जवान डूब गया है। स्थानीय पुलिस और एसडीईआरएफ की मदद से उसके शव को बरामद किया गया है। घटना रविवार शाम की बतायी जा रही है। पुलिस ने मर्र्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है। वहीं घटना से एयर फोर्स के अधिकारियों और जवान के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एयर फोर्स के जवानों का एक गु्रप पिकनिक मनाने रविवार को क्योटी जल प्रपात पहुंचा था। यहां सभी जवान नहा रहे थे। तभी उनका एक साथी राजस्थान निवासी बृजेन्द्र यादव देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इस दौरान उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये। लिहाजा तत्काल ही सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीईआरएफ की मदद से सर्चिंग शुरू की गई। सोमवार की सुबह जवान का शव प्रपात के गहरे पानी से बरामद किया गया। जिसे पोस्टमार्टम के लिये मर्चुरी में शिफ्ट कर दिया गया है।
खदान में मिला युवक का शव
देर रात घर से निकले एक युवक का शव पानी से भरे खदान में मिला है। घटना मऊगंज जिले के हनुमना की है। जानकारी के मुताबिक हनुमना कस्बा निवासी सोनू साकेत 18 वर्ष बीती रात्रि तकरीबन 9 बजे घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। सोमवार को परिजन खोजबीन में जुटे थे, तभी उसका शव सोमवार की दोपहर खदान में उतराता हुआ देखा गया है। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने त्यौंथर से एसडीआरएफ टीम को बुलाया और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के आने पर होगा पीएम
इधर घटना की जानकारी लगते ही प्रयागराज से एयर फोर्स के अधिकारी भी सिरमौर पहुंच गये हैं। उन्होंने साथ में मौजूद अन्य जवानों समेत पुलिस से जानकारी ली है। इसके साथ ही घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। बताया गया है कि परिजन राजस्थान से सिरमौर के लिये रवाना हो गये हैं, जिनके आने पर शव का पोस्टमार्टम किया जायेगा।
मां की डांट के बाद नदी में कूदा मासूम
इधर अतरैला थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव में एक हृदय विदारक घटना हुई है। यहां मां की मामूली डांट से परेशान होकर एक मासूम बच्चा नदी में छलांग लगा दिया है। जिसकी तलाश एसडीईआरएफ कर रही है। बताया गया है कि पटेहरा निवासी 9 वर्षीय वेदांत को मां ने किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। यह मासूम को नागवार गुजरी और वह सीधे पुल पर पहुंचा और नदी में कूद गया। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।