अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।

हाइलाइट्स:
अजयगढ़, स्टार समाचार वेब
अजयगढ़ नगर परिषद के पीछे स्थित हजूरी तालाब में शुक्रवार सुबह 17 वर्षीय छात्रा का शव पानी में तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोनकर परिवार की पुत्री थी और हजूरी तालाब के पास ही अपने परिवार के साथ रहती थी। परिजनों के मुताबिक वह 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। उस समय उसके माता-पिता अपने पैतृक गांव जौनपुर उत्तर प्रदेश गए हुए थे, जबकि घर पर उसकी बहन और जीजा सुनील सोनकर मौजूद थे। परिजनों ने पूरी रात और अगले दिन तक छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद 30 जुलाई को अजयगढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शुक्रवार सुबह तालाब के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने पानी में शव तैरता देखा और तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ एमपी हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर। 2023 के विधानसभा चुनाव में 100 करोड़ की संपत्ति छिपाने का है आरोप। 4 अगस्त को होगी सुनवाई।
भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़ियाकलां में आवासीय परिसरों में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने सख्ती शुरू की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 1018 नोटिस और 15 से अधिक परिसर सील।
इंदौर के चंदन नगर में भगवान भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांवड़ियों ने किया प्रदर्शन। मौलाना जर्जिस अंसारी पर FIR की मांग, पुलिस जांच में जुटी।
संसद में राम मंदिर के चढ़ावे पर विपक्ष के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में VHP और बजरंग दल ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले पर गोबर पोतकर जलाया।
रीवा की हुजूर तहसील में अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव पर पटवारियों ने विरोध जताया। कलेक्टर ने वेतन नहीं रोकने का भरोसा दिया, जबकि पटवारियों ने कार्रवाई होने पर काम बंद हड़ताल की चेतावनी दी।
रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर किए जाने, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और प्रशासनिक निगरानी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।
रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयसीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए। लापरवाह ठेकेदारों का भुगतान रोकने, नोटिस जारी करने और ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के आदेश दिए।
सीधी के चुरहट क्षेत्र में पांच दिन की नवजात की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मां को गिरफ्तार किया। जांच में मानसिक तनाव की बात सामने आई, जबकि घटना ने प्रसवोत्तर मानसिक स्वास्थ्य पर चिंता बढ़ाई।
अजयगढ़ के हजूरी तालाब में लापता 17 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच शुरू की।
सतना के कोटर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू की, जबकि ससुराल पक्ष ने आत्महत्या का दावा किया।