पन्ना जिले के अजयगढ़ नगर के माधवगंज में महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश फैल गया, आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर सीबीआई जांच की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाइलाइट्स:
अजयगढ़, स्टार समाचार वेब
जिले के अजयगढ़ नगर के माधवगंज इलाके में एक हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। यहाँ एक महिला और उसके पाँच वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे नगर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय सोनू कुशवाहा, जो घर पर ही छोटी किराना दुकान चलाती थी, बीती रात अपने दोनों बच्चों के साथ घर पर थी। उसका पति पंजाब में रहकर मजदूरी करता है। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि आरोपियों ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी तथा बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हालाकि वारदात की पुष्टी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। वारदात के दौरान महिला के डेढ़ वर्षीय छोटे बेटे को जीवित छोड़ दिया गया। सुबह जब घटना की जानकारी मोहल्ले में फैली तो पूरे नगर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और इस जघन्य अपराध की निंदा करने लगे। हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। माधवगंज चैराहे पर बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष इकट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने घटना की सीबीआई जांच की माँग करते हुए बांदा-पन्ना स्टेट हाईवे और अजयगढ़-पन्ना मार्ग पर करीब ढाई घंटे तक जाम लगाए रखा। यात्री वाहन, चार पहिया और दोपहिया वाहन लंबी कतार में फंसे रहे और लोग जाम खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रशासन की समझाइश के बाद जाम समाप्त हो सका। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियाँ थीं, जिन पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारे लिखे गए थे। लोगों का कहना था कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह भी पहुँचे। उन्होंने इसे जघन्य अपराध करार देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से मामले की उच्च स्तरीय जांच की माँग की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए 24 घंटे में आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की और कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं, वारदात की सूचना मिलते ही आईजी, डीआईजी और पन्ना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे। अधिकारियों ने अधीनस्थ पुलिस बल को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में आएं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की गला दबाकर हत्या हुई है। हिमानी खन्ना ने दावा किया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी शीघ्र ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
दहशत और आक्रोश का माहौल
इस दोहरी हत्या ने अजयगढ़ नगर सहित पूरे पन्ना जिले को हिला दिया है। लोग दहशत और गुस्से में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते क्षेत्र में गश्त और सतर्कता होती तो ऐसी घटना को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब ऑफलाइन होगी और माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) बनाएगा परीक्षा एजेंसी। आवेदन की तारीख बढ़ने की संभावना।
इंदौर के सांवेर में पुराना जर्जर मकान गिराते समय दीवार ढहने से तीन मजदूर महिलाओं की मौत हो गई और दो घायल हो गए। प्रशासन ने दिया था नोटिस।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उज्जैन में भव्य दीपोत्सव 'आशीर्वाद का दिया' आयोजित होगा। शिप्रा के घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख से अधिक दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जानिए पूरी तैयारी और व्यवस्था।
भोपाल के चौक बाजार में जुए के अड्डे पर एसीपी की दबिश के बाद बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। लापरवाही और जुआरियों को संरक्षण देने के आरोप में कोतवाली टीआई प्रभात गौड़, एएसआई राकेश गुर्जर और आरक्षक नरेंद्र रावत को निलंबित कर दिया गया है।
रीवा जिले के चाकघाट नगर परिषद के CMO शंखधर पांडेय पर महिला कंप्यूटर ऑपरेटर ने आपत्तिजनक डिमांड और नौकरी से हटाने का गंभीर आरोप लगाया है। कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर को भेज दिया गया है।
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।