सिंगरौली के अमन और खुशी शुक्ला ने नेपाल में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर 2 गोल्ड मेडल जीते। भारत व मध्यप्रदेश का नाम किया रोशन।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
तृतीय एसजीएडीएफ स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन इंडो नेपाल इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 बीते दिनों 18 से 21 अगस्त तक स्थान रंगशाला स्टेडियम पोरखा नेपाल में आयोजित की गई। जिसमें कई राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब के प्रतिभागी सम्मिलित हुए थे। जिसमें गेम्स में चेस, शतरंज, बैडमिंटन, योगा, वालीबाल, जुडो, फुटबॉल, फुटसेल, एथेलेटिक्स, बॉक्सिंग शामिल थे। गर्व की बात यह है कि भारत देश मध्य प्रदेश से नेपाल में प्रतिनिधित्व करने एवं शामिल होकर ऊजार्धानी से योगा गेम्स में संतोष शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला एवं बेटी खुशी शुक्ला पहुंचकर भारत देश के आन बान और शान से तिरंगे को लहरा कर प्रथम स्थान लाकर दो गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त कर भारत व मध्य प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन किए हंै। भारत गेम्स शतरंज में दो गोल्ड मेडल, बैडमिंटन में दो गोल्ड मेडल, वालीबाल में द्वितीय स्थान लाकर दो सिल्वर गोल्ड मेडल, जुडो में गोल्ड मेडल, फुटबॉल में गोल्ड मेडल, फुटसेल में गोल्ड मेडल, योगा में प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल, बॉक्सिंग में चार गोल्ड मेडल, एथेलेटिक्स में एक गोल्ड, एक सिल्वर प्राप्त कर प्रतिभागी भारत देश का नाम रोशन किए हंै। वहीं गेम्स दौड़ प्रतियोगिता में दिल्ली रामचंद्र कुमार के बेटे अमित कुमार ने नेपाल को सौ मीटर दौड़ में हराया। एथेलेटिक्स में उत्तर प्रदेश गोविंद माधव के बेटे वंश माधव ने नेपाल को 1500 मीटर से हराकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। योगा में मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के संतोष शुक्ला के बेटे अमन शुक्ला एवं बेटी खुशी शुक्ला ने नेपाल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किए। बॉक्सिंग में हरियाणा बलराज के बेटे शानिश कुमार ने नेपाल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं चतुर्थ एसजीएडीएफ स्कूल गेम्स एंड एक्टिविटी डेवलपमेंट फाउंडेशन इंडो दुबई इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 स्थान एमिटी यूनिवर्सिटी दुबई में 24 सितंबर से 27 सितंबर को आयोजित होगा। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप गेम्स में शामिल हुए ऊजार्धानी के बेटे अमन व खुशी शुक्ला ने योगा गेम्स में प्रथम स्थान लाकर दो गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र प्राप्त करने की खुशी जिलेवासियों एवं योगाचार्यों, ब्राह्मण समाज, परिवारजनों को प्राप्त हुई तो खुशी की लहर फैल गई। लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सिंगरौली आगमन होने पर स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।