पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के जंगल में अज्ञात नरकंकाल मिलने से दहशत फैल गई। चरवाहों ने पेड़ पर लाल गमछे का फंदा और पास में मानव अवशेष देखे। ग्रामीणों का शक है कि यह लापता युवक रामेश्वर आदिवासी का हो सकता है, जो जन्माष्टमी के दिन से गायब था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, जबकि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही असली पहचान हो पाएगी।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के पास स्थित घने जंगल में एक अज्ञात नरकंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कुछ चरवाहे पशुओं को चराते हुए जंगल पहुंचे थे। तभी उन्होंने पेड़ पर लाल गमछे से बने फंदे को लटकते देखा। जब पास जाकर निरीक्षण किया तो वहां पास ही मानव नरकंकाल के कुछ अवशेष पड़े मिले। चरवाहे डरकर तुरंत गांव लौटे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अमानगंज थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने पेड़ पर लटके कपड़े को उतारकर अपने कब्जे में लिया तथा आसपास के जंगल में अन्य अवशेषों की तलाश कराई, लेकिन अधिक सफलता नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने शंका जताई है कि मिला नरकंकाल गांव के ही 22 वर्षीय युवक रामेश्वर आदिवासी पिता कल्ला का हो सकता है, जो 16 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन से लापता था। बताया गया कि उस दिन वह अपनी जीजा की मोटरसाइकिल लेकर निकला था। रास्ते में दुर्घटना होने के बाद उसने बाइक छोड़ दी थी और तभी से उसका कोई पता नहीं चल पाया। परिवारजन भी मिले हुए गमछे को देखकर इसे रामेश्वर का ही मान रहे हैं। पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि मृतक के परिजनों ने किसी तरह की हत्या की आशंका से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक जांच और क्छ। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नरकंकाल रामेश्वर का है या किसी अन्य व्यक्ति का।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह