सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत अटरा गांव में पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और ट्रैक्टर से कुचलने के आरोप के बीच एक व्यक्ति की मौत और चार के घायल होने से गांव में दहशत फैल गई। गिरफ्तारी, फरारी और नेशनल हाईवे जाम ने प्रशासन की चुनौतियां बढ़ा दीं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले के नागौद थाना अंतर्गत अटरा गांव में शुक्रवार की देर रात पुराने विवाद को लेकर एक ही समाज के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में लाठी-डंडों और जानलेवा हमले में तब्दील हो गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस संंबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश को लेकर बातचीत के दौरान विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने सरपंच पति पर ट्रैक्टर से कुचलने का गंभीर आरोप भी लगाया है, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है जिसमें से 9 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं और सरपंच पति समेत दो लोग अब भी फरार हैं।
पुरानी रंजिश बनी हिंसा की वजह
पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, साथ ही घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह पूरा विवाद गांव में लंबे समय से चली आ रही आपसी रंजिश का नतीजा है।
सरपंच पति समेत 11 पर आरोप
पुलिस के अनुसार, इस हिंसक घटना में गांव के ही सरपंच पति पंकज सिंह पटेल, उनके भाई अमित पटेल और भतीजे अंकित पटेल सहित कुल 11 लोगों पर मारपीट और हत्या का आरोप है। घायलों के आरोप के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की संख्या दर्जन के करीब बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही नागौद थाना पुलिस और पोड़ी चौकी की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में आरोपी बनाए गए अंकित, रामदुलारे, हर्षित तिवारी, कृष्णमेन्द्र सिंह, अनिल सिंह, खुशीराम, लवकुश पटेल, कुंजीलाल सिंह एवं संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सरपंच पति अमित सिंह और पंकज अभी भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 118 (1), 103 (1), 191 (2), 191 (3), 190 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
इलाज के दौरान घायल की मौत
घटना में द्वारिका पटेल 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मारपीट में बिल्ला पटेल, नत्थू पटेल, प्रहलाद पटेल और अंश पटेल घायल हुए हैं। इनमें बिल्ला पटेल की हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जबकि अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
परिजनों ने लगाया जाम
मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सीएम को ज्ञापन देने को लेकर सिविल लाइन चौराहे में ओवरब्रिज के नीचे लाश रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसके चलते शहर के मध्य से गुजरने वाला नेशनल हाइवे थम गया। मृतक के परिजन किसी भी हालत में सीएम तक अपनी फरियाद पहुंचाना चाह रहे थे जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि सीएम उनके पास तक नहीं आ रहे हैं वे सतना से रवाना हो चुके हैं तो प्रदर्शनकारियों ने अपना आंदोलन और तेज करते हुए घंटों जाम लगाए रखा।
एसडीएम से हुई तीखी बहस
मृतक के परिजनों के द्वारा लगाए गए जाम की वजह से हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीएम राहुल सिलाड़िया धरना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन देर शाम तक परिजन नहीं माने और एक समय तो स्थिति यह हो गई कि एसडीएम और मृतक के परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि इस बैठक में स्कूली बच्चों, अग्निवीरों, किसानों और आम नागरिकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।