सतना शहर के वार्ड 39 और 40 के बीच बजरहा टोला से गौशाला चौक तक की सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। अधूरी सीवर लाइन परियोजना और रोड रेस्टोरेशन न होने से सड़क दुर्घटना का केंद्र बन गई है। राहगीरों की जान पर बनी है और व्यापार बर्बाद हो रहा है, पर जिम्मेदार मौन हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर के बीचों-बीच मौजूद सड़कों की बदहाली अब आम नागरिकों की जान पर बन आई है। वार्ड क्रमांक 39 और 40 के बीच बजरहा टोला से गौशाला चौक तक की सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसका मुख्य कारण सीवर लाइन परियोजना के अंतर्गत सड़क की खुदाई के बाद पुन: मरम्मत (रोड रेस्टोरेशन) का कार्य न किया जाना है।
सीवर लाइन का काम अधूरा, सड़क बनी दलदल
स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह समस्या बीते तीन महीनों से लगातार बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। सड़क की स्थिति यह है कि धूप में धूल उड़ती है और बारिश में यह सड़क दलदल बन जाती है। हालत यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वार्ड क्रमांक 30 और 40 को जोड़ने वाली इस सड़क की डॉ. सफी वाली गली में हालात और भी खराब हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि सीवर लाइन परियोजना के ठेकेदार ने बिना किसी जिम्मेदारी के काम अधूरा छोड़ दिया और संबंधित अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। रोड रेस्टोरेशन न होने के बावजूद किसी पर कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। नागरिकों और व्यापारियों की मांग है कि इस सड़क की मरम्मत तत्काल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके और आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हमें उम्मीद थी कि स्मार्ट सिटी बनने के बाद अच्छी सड़कें मिलेंगी, लेकिन हालत और बदतर हो गई है। यह सड़क हर समय दुर्घटना को दावत देती है। इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाय ताकि लोग सुगमता से इस पर चल सकें।
नरेश बुधवानी, फल विक्रेता
सड़कों के नाम पर कागजी काम हो रहे हैं जिसका दंश जनता भोग रही है। धूप निकलने पर धूल उड़ती है ओर बारिश में सड़क दलदल का रूप ले लेती है। सीवर लाइन परियोजना के ठेकेदार के आगे अधिकारी भी बेबस नजर आ रहे है, तभी तो रोड रेस्टारेशन न करने पर भी उस पर कार्रवाई नहीं हुई।
दीपू श्रीवास्तव, भैसाखाना
टूटी सड़कें मेरे ऑटो को नुकसान पहुंचा रही हैं और मरम्मत में होने वाला खर्च मेरी बचत को निगल रहा है। अब दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया है। सड़क तत्काल बनाई जाय।
उज्जवल साहू, बजरहा टोला
सड़कें खराब होने का खामियाजा हम दुकानदारों को भी भोगना पड़ रहा है। सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे धूप में धूल उड़कर दुकान में रखे सामान को खराब कर देती है। सड़क पर धूल-मिट्टी और बारिश में कीचड़ के कारण ग्राहक नहीं आते जिससे व्यापार चौपट हो रहा है।
राजू साहू, कपड़ा व्यवसायी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।